
Oppo जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई F31 सीरीज लेकर आ सकता है। यह श्रृंखला पिछले साल आई Oppo F29 सीरीज का सक्सेसर हो सकती है। जहां पिछली बार दो मॉडल आए थे। इस बार कंपनी Oppo F31, Oppo F31 Pro और Oppo F31 Pro+ जैसे तीन स्मार्टफोंस लॉन्च कर सकती है। इसे लेकर पिछले हफ्ते भी जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब लेटेस्ट लीक में मार्केटिंग पोस्टर शेयर किया गया है। जिसमें मोबाइल्स के डिजाइन, कलर ऑप्शंस और स्पेसिफिकेशंस बताए गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
आप नीचे दिए गए लीक पोस्ट में सामने आए पोस्टर में देख सकते हैं कि Oppo F31 में लेफ्ट कॉर्नर पर स्क्वेयर शेप्ड कैमरा मॉड्यूल नजर आता है, जिसमें दो कट-आउट वर्टिकल पोजिशन में दिए गए हैं। इसमें पिंक-कोरल वेव पैटर्न, लाइट सिल्वर/वाइट और डार्क ब्लू कलर ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। वहीं, Oppo F31 Pro का डिजाइन फ्लैट बैक के साथ देखा जा सकता है, लेकिन इसमें कैमरा मॉड्यूल सेंटर में स्क्वेयर हाउसिंग में देखा गया है। जिसमें तीन लेंस और एक फ्लैश मौजूद है। इसके कलर ऑप्शंस लाइट गोल्ड/पीच और डार्क ग्रे टोन में हो सकता है। यदि बात करें सीरीज के टॉप मॉडल Oppo F31 Pro+ की तो इसमें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है, जिसमें तीन बड़े कैमरे ट्रायंगल पैटर्न में लगे हैं। इसके कलर ऑप्शंस पर्ल पिंक, शाइन वाला पिंक टोन और डीप ब्लू ग्रेडिएंट रखे जा सकते हैं।
Oppo F31, F31 Pro, and F31 Pro+ first look. ✅
F31 Pro+ specifications
📱 Flat display
🔳 Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 processor
🔋 7000mAh battery
– 12GB+256GBOppo F31 specifications
🔳 MediaTek Dimensity 6300
🔋 7000 mAh battery
⚡ 80 watt chargingOppo F31 Pro… pic.twitter.com/LW0Aa4OPGB
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) August 24, 2025
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Oppo F31 में Dimensity 6300 चिपसेट, F31 Pro में Dimensity 7300 प्रोसेसर और Oppo F31 Pro+ में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है। खास बात यह है कि तीनों ही मॉडल्स में शानदार बैकअप के लिए बड़ी 7000mAh की बैटरी दी जा सकती है। Oppo F31 और F31 Pro को 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की जानकारी दी गई है। जबकि Pro+ की चार्जिंग स्पीड अभी शेयर नहीं की गई है। इसके अलावा F31 Pro Plus में 12GB+256GB स्टोरेज दिया जा सकता है।
यदि तुलना की जाए तो पूर्व में Oppo F29 सीरीज में केवल दो मॉडल्स Oppo F29 और F29 Pro आए थे। F29 Pro में 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले, Dimensity 7300 Energy चिप और 6000mAh बैटरी थी। वहीं, अपकमिंग F31 सीरीज में डिस्प्ले और परफॉर्मेंस दोनों अपग्रेड हो सकते हैं। खासकर F31 Pro+ में फ्लैट 120Hz पैनल, Snapdragon 7 Gen 3 और 7000mAh बैटरी इसे और ज्यादा पावरफुल बना सकता है।
कंपनी मिड-रेंज कैटेगरी में इस सीरीज को लाकर Realme, Vivo और iQOO जैसे ब्रांड्स को टक्कर दे सकती है। गेमर्स और दमदार बॉडी सहित बड़ी बैटरी उपयोग करने वालों के लिए यह लाइनअप अच्छा साबित हो सकता है। हालांकि अभी आधाकारिक ऐलान होना बाकि है इसलिए यदि आप के पास नया फोन लेने का समय है तो इसके लिए रुका जा सकता है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो Oppo F31 सीरीज पूर्व की F29 सीरीज का बड़ा अपग्रेड हो सकती है। उम्मीद है कि कंपनी इसे सितंबर के मिड तक यानी 12 या 14 सितंबर 2025 को पेश कर सकती है। हम आपको कोई भी नया अपडेट आते ही नई जानकारी एक नए पोस्ट में देंगे।












