OPPO Find X9 इंडिया में लॉन्च, पावरफुल प्रोसेसर के साथ है कमाल का कैमरा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/find-x9-5g.jpg

ओपो फाइंड एक्स9 सीरीज इंडिया में लॉन्च हो गई है। सीरीज के तहत OPPO Find X9 और OPPO Find X9 Pro लाए गए हैं। ओपो फाइंड एक्स9 भारत का पहला मोबाइल है जो मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है। स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस सीरीज के ‘प्रो’ मॉडल की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है। वहीं ओपो फाइंड एक्स 9 5जी फोन की पूरी जानकारी आगे दी गई है।

ओपो फाइंड एक्स9 5जी फोन 2760 × 1256 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह यह Flexible AMOLED स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सेंपलिंग रेट, 460PPI और 3840PWM डिमिंग के साथ 3600nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। कंपनी ने इस मोबाइल को इन डिस्प्ले​ फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के यूजर्स को कोर्निंग Gorilla Glass 7i की लेयर मिलेगी।

फोटोग्राफी के लिए OPPO Find X9 5G फोन में hasselblad कैमरा दिया गया है। यूजर्स को बैक पैनल पर एफ/1.6 अपर्चर वाला 50MP Sony LYT808 मेन सेंसर मिलेगा। इसके साथ एफ/2.0 अपर्चर व FOV 120° वाला 50MP Ultra-wide एंगल लेंस, एफ/2.6 अपर्चर वाला 50MP Periscope Telephoto लेंस और 2MP Monochrome सेंसर दिया गया है।

यह ओपो मोबाइल 120x AI Telescopic Zoom सपोर्ट करता है। इसके चलते काफी दूर के ऑब्जेक्ट को भी अच्छी क्वालिटी में कैप्चर किया जा सकता है। इस फोन में 120fps पर 4K डॉल्बी विज़न वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो फाइंड एक्स9 5जी फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। यह Sony IMX615 सेंसर एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है।

OPPO Find X9 एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो कंपनी ने लेटेस्ट और एडवांस ColorOS 16 प्रोसेसर पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 9500 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 4.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu स्कोर 35,68,720 आया है। यह iPhone 17 Pro Max के 25,21,699 एनटूटू स्कोर से भी ज्यादा है।

हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिए फाइंड एक्स9 में Trinity Engine लगाया गया है जो स्मूथ और लैग फ्री गेमिंग एक्सपीरियंस देता है। मोबाइल गेमिंग के दौरान फोन को हीट होने से रोकने के लिए इसमें 36,344.4mm² कूलिंग डिसपेशन एरिया दिया गया है। यह ओपो मोबाइल ग्राफिक्स के लिए Arm Mali Drage MC12 जीपीयू सपोर्ट करता है। वहीं फोन में LPDDR5X RAM + UFS4.1 Storage तकनीक दी गई है।

पावर बैकअप के लिए ओपो फाइंड एक्स9 5जी फोन तगड़ी 7,025mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 16 घंटे का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है। फोन की इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 80W SuperVOOC चार्जिंग तकनीक दी गई है। इसके साथ ही यूजर्स को फाइंड एक्स9 में 50W AirVOOC चार्जिंग भी मिलेगी जिसके जरिये मोबाइल को बिना केबल के ही चार्ज किया जा सकेगा।

ओपो फाइंड एक्स9 5जी फोन इंडिया में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 74,999 रुपये है। फाइंड एक्स9 का बड़ा वेरिएंट 16GB RAM + 512GB Storage सपोर्ट करता है जिसे 84,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह 5जी ओपो मोबाहल Space Black और Titanium Grey कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

See Full Specs

Best Competitors

See All Competitors