जल्द लॉन्च हो सकता है Oppo Find X9 Pro, इसके रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन हुए लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/08/Oppo-Find-X9-Pro-1.jpg

Oppo जल्द ही चीन में अपनी Find X9 सीरीज लॉन्च करने की तैयार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज को अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि फोन के लॉन्च से पहले इसके कई स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स सामने आ चुके हैं। खासतौर पर Oppo Find X9 Pro को लेकर लगातार लीक आ रहे हैं, जिनमें अब इसके रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन की जानकारी भी आ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन हाई-एंड कॉन्फिगरेशन के साथ आएगा और कलर वैरियंट भी काफी प्रीमियम होंगे।

डिजिटल चैट स्टेशन की रिपोर्ट्स बताती हैं कि Oppo Find X9 Pro कई रैम और स्टोरेज वैरियंट्स में उपलब्ध होगा। इसमें 12GB रैम + 256GB स्टोरेज, 12GB रैम + 512GB स्टोरेज, 16GBरैम+ 512GB स्टोरेज और 16GB रैम + 1TB स्टोरेज जैसे ऑप्शन होंगे। इसके अलावा, एक और खास वैरियंट 16GB + 1TB का भी आएगा, जिसमें Beidou सैटेलाइट के जरिए SMS भेजने की सुविधा मिलेगी। यह फीचर उन जगहों के लिए खास हो सकता है, जहां नेटवर्क कवरेज नहीं होती है। इसके साथ ही फोन तीन कलर यानी व्हाइट, पर्पल ग्रे और मैजेंटा में उपलब्ध हो सकता है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इसके मौजूदा प्रोटोटाइप का वजन लगभग 224 ग्राम है, लेकिन हो सकता है कि जब यह फोन बड़े पैमाने पर तैयार होगा, तो इसका वजन थोड़ा हल्का हो सकता है।

अब इसके संभावित स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन काफी दमदार नजर आता है। कंपनी Find X9 Pro में 7,500mAh की बड़ी बैटरी दे सकती है, जो 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। इसका मतलब है कि बैटरी बैकअप लंबा होगा और चार्जिंग भी बहुत तेज होगी। सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर रन करेगा, जो यूजर्स को लेटेस्ट और स्मूद एक्सपीरियंस देगा।

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है, जो इसे पावरफुल और स्मूद परफॉर्मेंस देने वाला डिवाइस बनाएगा। वहीं डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 6.78-इंच का फ्लैट OLED पैनल मिलेगा, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसके अलावा, फोन में अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है, जिससे सिक्योरिटी और अनलॉकिंग का अनुभव और बेहतर होगा।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें, तो Oppo Find X9 Pro में काफी कुछ खास होने वाला है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का Samsung JN5 फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 50MP Sony LYT-828 मेन कैमरा होगा जो OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसके अलावा, इसमें 50MP Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP Samsung HP5 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होने की बात कही जा रही है, जिसमें OIS और 3x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट हो सकता है। कैमरा सेटअप को देखते हुए यह फोन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पसंद करने वालों के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है।

इसके अलावा, फोन में कुछ और एडवांस फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं-जैसे – Wi-Fi 7, NFC, IR ब्लास्टर और एक कस्टमाइजेबल बटन। ये फीचर्स इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं और यूजर्स को स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का बेहतर एक्सपीरियंस प्रदान करेंगे।

वहीं Oppo Find X9 Pro के पिछले वर्जन Oppo Find X8 Pro की बात करें, तो फोन में 6.78 इंच का बड़ा ProXDR LTPO डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। फोन में MediaTek Dimensity 9400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। यह फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलता है। कैमरा सेक्शन में 50MP वाइड लेंस (10x डिजिटल जूम),50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP टेलीफोटो (6x ऑप्टिकल जूम) और एक और 50MP लेंस है। वहीं फ्रंट में 32MP वाइड एंगल लेंस दिया गया है। फोन में 5910mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।