OPPO Find X9 Series भारत में 18 नवंबर को होगी लॉन्च, LUMO Image Engine से फोटोग्राफी होगी खास

Join Us icon

OPPO ने अपनी Find X9 Series को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह सीरीज 18 नवंबर को भारत में लॉन्च की जाएगी। बता दें कि इससे पहले लाइनअप में बेस और प्रो मॉडल को चीन और ग्लोबल मार्केट में उतारा जा चुका है। ब्रांड ने इंडिया लॉन्च डेट के साथ अपने नए LUMO Image Engine की जानकारी भी दी है। जो अब तक की सबसे एडवांस्ड इमेजिंग टेक्नोलॉजी बताई गई है। यह सिस्टम फोटोग्राफी को शानदार बना सकता है। आइए, आगे आपको OPPO Find X9 और OPPO Find X9 Pro के बारे में विस्तार से बताते हैं।

ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि OPPO Find X9 Series को भारत में 18 नवंबर को पेश किया जाएगा। इसके साथ यूजर्स कंपनी की अब तक की सबसे एडवांस्ड फोटोग्राफी टेक्नोलॉजी का अनुभव कर पाएंगे। कंपनी का दावा है कि LUMO इमेज इंजन स्मार्टफोन फोटोग्राफी को “मानव दृष्टि जैसी सटीकता” प्रदान करेगा। जिससे हर फोटो एकदम रियल और आकर्षक लग सकता है।

oppo-find-x9-series-india-launch-18-november

LUMO OPPO का इन-हाउस डेवलप किया गया इमेजिंग प्लेटफार्म है जो ऑप्टिक्स, कलर साइंस, सेंसर कंट्रोल और कम्प्यूटेशनल प्रोसेसिंग को एक साथ जोड़ता है। यह कैमरा सिस्टम तस्वीरों को किसी भी आर्टिफिशियल इफेक्ट या ओवर-शार्प टोन से दूर रख सकता है। जिससे आउटपुट पूरी तरह नैचुरल मिल सके। इसका उद्देश्य “रियलिस्टिक लाइट, सटीक कलर, गहराई और टोनल बैलेंस” देने का है।

LUMO सिस्टम तस्वीरों में चार अहम पहलुओं पर काम करता है। जिसमें सटीक स्किन टोन और कलर रीप्रोडक्शन, स्मूद टोन ट्रांजिशन, नेचुरल डेप्थ और बैकग्राउंड से सही सेपरेशन और बिना कृत्रिम ब्लर के सही बोकेह इफेक्ट शामिल हैं।

OPPO Find X9 Series में यह नया LUMO सिस्टम MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर आधारित होगा। इसका Imagiq NPU और ISP कैमरा के कलर, डेप्थ और मोशन को रियल-टाइम में प्रोसेस कर सकता है। कंपनी के अनुसार Find X9 सीरीज लंबे समय तक 4K वीडियो शूटिंग और हाई-लोड फोटोग्राफी के दौरान भी परफॉरमेंस लॉस से मुक्त रह सकती है।

चीन के मॉडल में स्पेक्स की बात करें तो फाइंड एक्स9 में 6.59 इंच का डिस्प्ले है। वहीं, प्रो मॉडल 6.78 इंच के साथ आता है। दोनों ही फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले हैं। दोनों फोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर से लैस हैं। इनमें 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज है।

फोटोग्राफी के लिए बेस मॉडल में 50MP का Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का  अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद है। प्रो मॉडल में कंपनी ने 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर दिया है। वहीं, स्टैंडर्ड मॉडल में 50MP का टेलीफोटो सेंसर लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फाइंड एक्स9 में 32MP का फ्रंट कैमरा है। प्रो में 50MP का फ्रंट कैमरा है। OPPO Find X9 Pro में 7,500mAh बैटरी दी गई है। जबकि बेस में 7,025mAh बैटरी है। यह फोंस पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आते हैं।

Oppo Find X9 सीरीज भारत में लॉन्च के बाद Samsung Galaxy S24 Ultra, iPhone 17 सीरीज, Xiaomi 17 सीरीज और Vivo X300 सीरीज के प्रीमियम मोबाइल्स को टक्कर दे सकती है। यह खासतौर पर फोटोग्राफी लवर्स और तगड़े परफॉरमेंस को पसंद करने वालों के लिए हो सकती है। यदि आप भी आने वाले दिनों में शानदार कैमरा फोन लेना चाहते हैं तो इनका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लॉन्च पर फुल अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।



Best Competitors

OPPO Find X9s Rs. 79,999
92%
OPPO Reno16 5G Rs. 61,999
87%
vivo X300 FE Rs. 86,999
95%
vivo X300 Rs. 75,999
95%
See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here