OPPO Find X9 series हुई ग्लोबली लॉन्च, अब है इंडिया की बारी! वेबसाइट पर पेज भी हो गया लाइव

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/oppo-find-x9-series.jpg

OPPO Find X9 series ग्लोबली लॉन्च हो गई है। इसे पहले चीन में पेश किया गया था और कल रात स्पेन के जरिये इसे पश्चिमी देशों में भी उतार दिया गया है। अब इंडिया की बारी है। आने वाले कुछ ही दिनों में OPPO Find X9 और OPPO Find X9 Pro भारत में लॉन्च हो जाएंगे। कंपनी ने अभी तारीख अनांउस नहीं की है लेकिन कंपनी वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर फाइंड एक्स9 का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है। यानी नए फ्लैगशिप ओपो मोबाइल इसी शॉपिंग साइट पर बिकेंगे।

OPPO Find X9 5G फोन ग्लोबल मार्केट में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है जो इसी प्रोसेसर के साथ इंडिया आएगा। यह मोबाइल फोन 6.59-इंच की 1.5K ​स्क्रीन सपोर्ट करता है। फोन डिस्प्ले फ्लैट OLED पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट आउटपुट प्रदान करती है। इसे IP68/IP69 रेटिंग प्राप्त है जो मोबाइल को धूल व पानी से बचाती है। वहीं पावर बैकअप के लिए 80W फास्ट वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 7025mAh बैटरी दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए ओपो फाइंड एक्स9 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50MP Sony LYT808 OIS मेन सेंसर के साथ 50MP Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50MP LYT600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। कैमरा सिस्टम में Hasselblad XPAN मोड और 4K Ultra HD लाइव फोटो सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए ओपो फाइंड एक्स9 32MP Sony IMX615 फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

OPPO Find X9 Pro 5G फोन की बात करें तो यह मोबाइल भी डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर पर काम करता है जिसके साथ ओपो Trinity Engine भी लगाया गया है। हैवी प्रोसेसिंग और मोबाइल गेमिंग के दौरान फोन को हीट होने से रोकने के लिए इसमें 36,344.4mm² कूलिंग डिसपेशन एरिया दिया गया है। यह ओपो मोबाइल LPDDR5X RAM + UFS4.1 Storage तकनीक पर काम करता है।

ओपो फाइंड एक्स9 प्रो में 6.78-इंच 2K AMOLED स्क्रीन दी गई है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 3600nits पीक ब्राइटनेस, 3D Ultrasonic फिंगर​प्रिंट सेंसर और Gorilla Glass Victus 2 से लैस है। पावर बैकअप के लिए 7,500mAh Silicon-Carbon Battery सपोर्ट करता है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 80W SUPERVOOC वायर्ड, 50W AIRVOOC वायरलेस और 10W Reverse चार्जिंग दी गई है।

Find X9 Pro

फोटोग्राफी के लिए फाइंड एक्स9 प्रो 200MP कैमरा सपोर्ट करता है। यह Telephoto Periscope सेंसर है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.5 अपर्चर वाला 50MP Sony LYT828 OIS सेंसर, 50MP Ultra-Wide एंगल लेंस और एक True Color सेंसर मौजूद है। फोन के फ्रंट पैनल पर 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन को IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग प्राप्त है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें NFC, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और USB 3.2 Gen 1 जैसे विकल्प दिए गए हैं।