200MP कैमरा वाला नया ओपो मोबाइल आ रहा इंडिया! Dimensity 9500s प्रोसेसर के साथ इस समय होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/find-x9-screen.jpg

ओपो की फाइंड एक्स9 सीरीज ​पिछले साल नवंबर में इंडिया में लॉन्च हुई थी। इसमें दो मोबाइल फोन OPPO Find X9 और OPPO Find X9 Pro लॉन्च हुए थे। इस सीरीज में अब कंपनी OPPO Find X9s और Find X9 Ultra भी लेकर आएगी। बीते दिनों जहां इनमें से ही एक फाइंड एक्स9एस की ईमेज सामने आई थी वहीं अब नई खबर में इस मोबाइल की इंडिया लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी प्राप्त हुई है।

OPPO Find X9s की जानकारी टेक वेबसाइट स्मार्टप्रिक्स ने शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक यह मोबाइल साल 2026 की दूसरी तिमाही में पेश किया जाएगा। यानी अप्रैल, मई या जून महीने में Find X9s इंडिया में लॉन्च हो सकता है। लीक की मानें तो ओपो फाइंड एक्स9एस MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर पर काम करने वाला इंडिया का पहला फोन बन सकता है। गौरतलब है कि यह डाइमेंसिटी 9500एस का छोटा वर्जन होगा जो 50 हजार तक की रेंज में फ्लैगशिप परफॉर्मेंस देगा।

बीते दिनों सामने आई ओपो फाइंड एक्स9एस की फोटो सामने आई थी जिसमें मोबाइल का कैमरा मॉड्यूल दिखा था। इसका रियर कैमरा सेटअप बैक पैनल के पूरे उपरी हिस्से पर लगा है जो कुछ हद तक iPhone 17 Pro सीरीज से इंस्पायर्ड लग रहा है। इसमें दो बड़े लेंस जहां साईड में वर्टिक्ली प्लेस्ड किए गए हैं। वहीं इनके लेफ्ट साइड पर थर्ड सेंसर और फ्लिकर लेंस छोटे साइज में लगाया गया है। इस रियर कैमरा सेटअप की एलइडी फ्लैश लाइट सेंसर्स से दूर दूसरी तरफ फिट की गई है। यह Find X9 और Find X9 Pro से अलग है।

OPPO Find X9s 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार इसे 200 मेगापिक्सल कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है। सीरीज का प्रो मॉडल भी इसी कैमरा के साथ मार्केट में लाया गया था। लीक की मानें तो अपकमिंग ओपो मोबाइल में कंपनी 200MP Periscope लेंस का इस्तेमाल करेगी जिसके साथ 50 मेगपिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी दिया जा सकता है।

OPPO Find X9 series

ओपो फाइंड एक्स9एस कॉम्पैक्ट मोबाइल फोन होगा। डिस्प्ले की बात करें तो इसे 6.3-इंच स्क्रीन पर लाया जा सकता है। यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली पंच-होल डिस्प्ले हो सकती है जो फ्लैट ओएलईडी पैनल पर बनी होगी। वहीं इस मोबाइल में हाई निट्स ब्राइटनेस के साथ 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है।

OPPO Find X9s की बैटरी कैपेसिटी तो सामने नहीं आई है लेकिन लीक की मानें तो इसे 7000mAh से बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। बताते चलें कि फाइंड एक्स9 में 7025mAh बैटरी और फाइंड एक्स9 प्रो में 7500mAh बैटरी दी गई है। ये दोनों ही ओपो मोबाइल 80W SUPERVOOC वायर्ड चार्जिंग और 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करते हैं।