OPPO Find X9s की ईमेज और स्पेक्स हुई लीक! मिल सकता है 200MP कैमरा और 7000mAh से बड़ी बैटरी

ओपो ने नवंबर 2025 में अपनी फाइंड एक्स9 सीरीज इंडिया में पेश की थी जिसमें OPPO Find X9 और OPPO Find X9 Pro स्मार्टफोन लॉन्च हुए थे। बीते दिनों खबर आई थी कि कंपनी इसी सीरीज का विस्तार करते हुए दो नए मोबाइल फोन OPPO Find X9s और Find X9 Ultra भी लेकर आएगी। वहीं अब इन्हीं में से एक ओपो फाइंड एक्स9एस की ईमेज सामने आ गई है। लीक में इस अपकमिंग ओपो मोबाइल के कैमरा मॉड्यूल का खुलासा हुआ है जो मौजूदा फाइंड एक्स9 और एक्स9 प्रो से अलग है।
ओपो फाइंड एक्स9 और फाइंड एक्स9 प्रो का कैमरा सेटअप बैक पैनल पर उपरी दाई ओर फिट किया गया था जो स्क्वायर शेप का था। Find X9 में ओरा लाइट थी और Find X9 Pro में कैमरा सेटअप के बाहर फ्लैश लगाई गई थी। लेकिन ओपो फाइंड एक्स9एस की फोटो में रियर कैमरा सेटअप बैक पैनल के पूरे उपरी हिस्से पर दिखाया गया है। यह कुछ हद तक iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max जैसा नज़र आ रहा है।
उपर लगी फोटो में आप देख सकते हैं कि इस कैमरा सेटअप में दो बड़े लेंस जहां साईड में वर्टिक्ली प्लेस्ड किए गए हैं। वहीं इनके लेफ्ट साइड पर थर्ड सेंसर और फ्लिकर लेंस छोटे साइज में लगाया गया है। इस रियर कैमरा सेटअप की एलइडी फ्लैश लाइट सेंसर्स से दूर दूसरी तरफ फिट की गई है। OPPO Find X9s की लीक ईमेज में इस फोन का कलर व्हाईट या लाइट ब्लू कलर शेड का नजर आ रहा है।
OPPO Find X9s 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार यह मोबाइल MediaTek Dimensity 9500+ चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि इस मोबाइल सीपीयू को मीडियाटेक ने अभी तक अनविल नहीं किया है। वहीं मार्केट में मौजूद Find X9 और Find X9 Pro की बात करें तो ये दोनों फोन 4.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले Dimensity 9500 प्रोसेसर पर लॉन्च पर काम करते हैं।
ओपो फाइंड एक्स9एस को 200 मेगापिक्सल कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है। सीरीज का प्रो मॉडल भी इसी कैमरा के साथ मार्केट में लाया गया था। लीक की मानें तो अपकमिंग ओपो मोबाइल में कंपनी 200MP Periscope लेंस का इस्तेमाल करेगी जिसके साथ 50 मेगपिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी दिया जा सकता है। यानी कहा जा सकता है कि फोटोग्राफी के मामले में Find X9s फोन Find X9 से आगे निकल सकता है।
OPPO Find X9 कॉम्पैक्ट मोबाइल फोन होगा। डिस्प्ले की बात करें तो इसे 6.3-इंच स्क्रीन पर लाया जा सकता है। यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली पंच-होल डिस्प्ले हो सकती है जो फ्लैट ओएलईडी पैनल पर बनी होगी। वहीं इस मोबाइल में हाई निट्स ब्राइटनेस के साथ 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है।
ओपो फाइंड एक्स9 5जी फोन की बैटरी कैपेसिटी तो सामने नहीं आई है लेकिन लीक की मानें तो इसे 7000mAh से बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। बताते चलें कि फाइंड एक्स9 में 7025mAh बैटरी और फाइंड एक्स9 प्रो में 7500mAh बैटरी दी गई है। ये दोनों ही ओपो मोबाइल 80W SUPERVOOC वायर्ड चार्जिंग और 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करते हैं।