7000mAh से बड़ी बैटरी और 200MP कैमरा पर लॉन्च हो सकता है OPPO का 5G फोन Find X9s

ओपो फाइंड एक्स9 सीरीज को इंडिया में पेश करते हुए कंपनी ने नवंबर महीने में OPPO Find X9 और OPPO Find X9 Pro लॉन्च किए थे। वहीं अब कंपनी इस सीरीज का विस्तार करते हुए OPPO Find X9s और Find X9 Ultra मॉडल भी लाने की तैयारी कर रही है। बीते दिनों इन दोनों अपकमिंग ओपो मोबाइल्स की जानकारी इंटरनेट पर सामने आई थी। वहीं आज एक टिपस्टर ने ओपो फाइंड एक्स9 की फुल स्पेसिफिकेशन्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कर दी है।
ओपो फाइंड एक्स9एस की जानकारी गैजेट्सडाटा द्वारा शेयर की गई है। लीक में अनुमान जताया गया है कि इस स्मार्टफोन को मार्च 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन का ग्लोबल लॉन्च हो सकता है जिसके कुछ दिनों बाद इसे इंडियन मार्केट में भी उतारा जा सकता है। वहीं हो सकता है कि कंपनी Find X9s के साथ फाइंड एक्स9 अल्ट्रा भी भारत में लॉन्च कर दे। यह सीरीज का सबसे पावरफुल और महंगा फोन होगा।
फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OPPO Find X9s 5G फोन को MediaTek Dimensity 9500+ चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह मोबाइल सीपीयू अभी तक अनविल नहीं हुआ है और इसे भी साल 2026 में ही पेश किया जाएगा। बताते चलें कि बताते चलें कि फाइंड एक्स9 और एक्स9 प्रो दोनों फोन Dimensity 9500 प्रोसेसर पर लॉन्च हुए थे जो 4.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
ओपो फाइंड एक्स9एस का कैमरा कमाल साबित हो सकता है। लीक में सामने आया है कि यह मोबाइल 200 मेगापिक्सल कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है। सीरीज का प्रो मॉडल भी इसी कैमरा के साथ मार्केट में लाया गया था। लीक की मानें तो अपकमिंग फाइंड एक्स9एस में कंपनी 200MP Periscope लेंस लगाएगी जिसके साथ 50 मेगपिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी दिया जा सकता है। यानी कह सकते हैं कि फोटोग्राफी के मामले में Find X9s फोन Find X9 को पछाड़ देगा।
डिस्प्ले की बात करें तो OPPO Find X9 5G फोन को 6.3 इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यानी यह एक कॉम्पैक्ट मोबाइल बनकर आएगा। यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन हो सकती है जो फ्लैट ओएलईडी पैनल पर बनी होगी। वहीं इस मोबाइल में हाई निट्स ब्राइटनेस के साथ 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है।
ओपो फाइंड एक्स9 5जी फोन की बैटरी कैपेसिटी तो सामने नहीं आई है लेकिन लीक में अनुमान जताया गया है कि यह मोबाइल 7000mAh से बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। बताते चलें कि फाइंड एक्स9 में 7025mAh बैटरी और फाइंड एक्स9 प्रो में 7500mAh बैटरी दी गई है। ये दोनों ही ओपो मोबाइल 80W SUPERVOOC वायर्ड चार्जिंग और 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करते हैं।
ओपो फाइंड एक्स9एस इंडिया में कब लॉन्च होगा और इसकी कीमत क्या होगा इस बारे में अभी कुछ पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है। लेकिन लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए अनुमान है कि Find X9s का प्राइस 90 हजार से 1 लाख रुपये तक जा सकता है। बताते चलें कि OPPO Find X9 की कीमत 74,999 रुपये से शुरू होती है और Find X9 Pro का स्टार्टिंग प्राइस 1,09,999 रुपये है। 91मोबाइल्स पर आप दोनों फोंस की फुल डिटेल पढ़ सकते हैं।