
ओपो ने आज अपनी रेनो 10 सीरीज़ पर से पर्दा उठाते हुए तीन नए मोबाइल फोन चीन में पेश किए हैं। कंपनी की ओर से OPPO Reno 10, Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए गए हैं जो स्टाईलिश डिजाइन और शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ मार्केट में आए हैं। आगे आप इस सीरीज़ की डिटेल्स पढ़ सकते हैं।
ओपो रेनो 10 सीरीज़ प्राइस
OPPO Reno 10 5G प्राइस
- 8GB RAM + 256GB Storage = 2499 युआन (तकरीबन 29,290 रुपये)
- 12GB RAM + 256GB Storage = 2799 युआन (तकरीबन 32,900 रुपये)
- 12GB RAM + 512GB Storage = 2999 युआन (तकरीबन 35,999 रुपये)
OPPO Reno 10 Pro प्राइस
- 16GB RAM + 256GB Storage = 3499 युआन (तकरीबन 41,000 रुपये)
- 16GB RAM + 256GB Storage = 3899 युआन (तकरीबन 45,000 रुपये)
OPPO Reno 10 Pro+ प्राइस
- 16GB RAM + 256GB Storage = 3800 युआन (तकरीबन 45,000 रुपये)
- 16GB RAM + 512GB Storage = 4299 युआन (तकरीबन 50,000 रुपये)
ओपो रेनो 10 सीरीज़ स्पेसिफिकेशन्स
OPPO Reno 10 5G
- प्रोसेसर – ओपो रेनो 10 5जी फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। एंड्रॉयड 13 के साथ यह फोन कलरओएस 13.1 पर काम करता है।
- स्क्रीन – OPPO Reno 10 में 2412 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ कर्व्ड ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिग रेट सपोर्ट करती है। फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया गया है।
- सेल्फी कैमरा – सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो रेनो 10 5जी फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है। यह 90° एफओवी वाला 5पी लेंस है जो ऑटो फोकस मोड से लैस है।
- रियर कैमरा – बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर वाले 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस तथा एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है।
- बैटरी – पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,600एमएएच की बैटरी दी गई है जो 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।
OPPO Reno 10 Pro 5G
- प्रोसेसर – ओपो रेनो 10 प्रो को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 आक्टाकोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है जो 3.1गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। इसमें भी एंड्रॉयड 13 आधारित कलरओएस 13.1 मिलता है।
- स्क्रीन – OPPO Reno 10 Pro स्मार्टफोन 2772 × 1240 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.74 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिग रेट पर काम करती है। इस फोन में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
- सेल्फी कैमरा – इस फोन का फ्रंट कैमरा वनिला मॉडल जैसा ही है। रेनो 10 प्रो में भी एफ/2.4 अपर्चर वाला 32एमपी सेल्फी कैमरा दिया गया है जो 90° फिल्ड ऑफ व्यू प्रदान करता है।
- रियर कैमरा – इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में ओआईएस फीचर वाला एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस + एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस + एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस मिलता है।
- बैटरी – फोन का बैटरी सेग्मेंट रेनो 10 के समान ही है। इसमें भी पावर बैकअप के लिए 4,600एमएएच की बैटरी दी गई है जो 100W SuperVOOC 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस है।
OPPO Reno 10 Pro+ 5G
- प्रोसेसर – यह फोन एंड्रॉयड 13 आधारित कलरओएस 13.1 पर लॉन्च हुआ है जिसमें 2.995गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर प्रोसेस करने वाला क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन1 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन क्वॉलकॉम एड्रेनो 730 जीपीयू सपोर्ट करता है।
- स्क्रीन – इस फोन में भी 2772 × 1240 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.74 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है जो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है। यह कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिग रेट पर काम करती है। यह मोबाइल फोन 1400निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
- सेल्फी कैमरा – OPPO Reno 10 Pro+ में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो ओआईएस फीचर के साथ मिलकर काम करता है।
- रियर कैमरा – फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो ओआईएस तकनीक से लैस है। इसके ही रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.5 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस मौजूद है।
- बैटरी – ओपो रेनो 10 प्रो प्लस में पावर बैकअप के लिए 4,700एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है जो मिनटों में ही इसे फुल चार्ज कर सकता है।















