OPPO Reno 10 सीरीज़ का इंडिया प्राइस और लॉन्च टाइमलाइन हुई लीक, देखें क्या हो सकता है फोंस का दाम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/05/oppo-reno-10-series.jpg
Highlights

ओपो ने हाल ही में अपनी रेनो 10 सीरीज़ को चीन में पेश किया है। इसके तहत कंपनी की ओर से तीन मोबाइल फोन OPPO Reno 10, Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ लॉन्च किए गए हैं। इस सीरीज़ के इंडिया लॉन्च से जुड़ा एक नया लीक सामने आया है जिसमें लॉन्च टाइमलाईन के साथ ही प्राइस रेंज भी शेयर की गई है।

OPPO Reno 10 series इंडिया लॉन्च डेट (लीक)

लीक के अनुसार ओपो रेनो 10 सीरीज़ भारत में जून महीने में लॉन्च होगी। फिलहाल कोई पुख्ता लॉन्च डेट तो सामने नहीं आई है लेकिन बताया जा रहा है कि इसे जून से तीसरे सप्ताह में पेश किया जाएगा। लीक के अनुसार सीरीज़ स्मार्टफोन Silver Grey, Confidential Black और Dream Gold कलर में सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

OPPO Reno 10 series इंडिया प्राइस (लीक)

OPPO Reno 10 प्राइस

लीक के अनुसार ओपो रेनो 10 5जी फोन 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा जिसके साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। इस वेरिएंट की कीमत 31,000 रुपये से लेकर 33,000 रुपये के बीच हो सकती है।

OPPO Reno 10 Pro प्राइस

रेनो 10 प्रो मॉडल 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज के साथ मार्केट में एंट्री ले सकती है। सामने आए लीक के अनुसार इस ओपो मोबाइल का प्राइस 35,000 रुपये से लेकर 39,000 रुपये के बीच देखने को मिल सकता है।

OPPO Reno 10 Pro+ प्राइस

ओपो रेनो 10 प्रो प्लस सीरीज़ का सबसे बड़ा मॉडल होगी तथा इसमें भी 12जीबी रैम तथा 256जीबी मैमोरी देखने को मिल सकती है। टिपस्टर के मुताबिक इसकी कीमत 41,000 रुपये से लेकर 43,000 रुपये के बीच हो सकती है।

OPPO Reno 10 Pro+ 5G स्पेसिफिकेशन्स

लगे हाथ आपको बता दें कि चीन में ओपो रेनो 10 प्रो को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 आक्टाकोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है। तथा ओपो रेनो 10 5जी फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। दोनों ओपो मोबाइल्स 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर सपोर्ट करते हैं। इन दोनों स्मार्टफोंस के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स (यहां क्लिक कर) पढ़ सकते हैं।