
OPPO Reno8 सीरीज के लॉन्च के बीच में ओप्पो का यूट्यूब चैनल अचानक टर्मिनेट हो गया। YouTube के मुताबिक ओप्पो इंडिया के चैनल को कंपनी के कम्युनिटी गाइडलाइन के उल्लंघन करने के लिए बंद कर दिया गया है। बता दें कि आज 18 जुलाई को ओप्पो भारत में अपनी प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज OPPO Reno8 को लॉन्च कर रही थी। लॉन्च के दौरान बीच में ओप्पो इंडिया के चैनल को यूट्यूब ने बंद कर दिया। हालांकि ओप्पो का लॉन्च जारी है। यूजर्स इस लॉन्च इवेंट को फेसबुक और ट्विटर पर लाइव देख सकते हैं।
अब से पहले तक इस तरह का मामला देखा नहीं गया था। परंतु इस मामले ने YouTube यूजर्स को चौंका में ला दिया है। ओपो अपने फ्लैगशिप फोन ओपो रेनो8 और रेनो8 प्रो को लॉन्च कर रहा था और उसी वक्त यूट्ब द्वारा इसे नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाकर लाइव स्ट्रीम को बंद कर दिया गया। नीचे दिए गए स्क्रीन शॉट पर इसे साफ तौर देखा जा सकता है।

हालांकि अब तक इस बारे में न तो OPPO की ओर से और न ही YouTube की ओर से कोई प्रतिक्रिया आई है। परंतु ट्विटर पर इसे लेकर काफी शोर होने लगा है। परंतु इस मामले को ट्विटर पर लोगों ने शेयर करना शुरू कर दिया। टिप्सर मुकुल शर्मा ने भी इसे लेकर ट्वीट किया जहां लोगों की ढेर सारी प्रतिक्रियाएं आईं हैं।
इस खबर को चर्चा में आते ही ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्विट आने शुरू हो गए है जिसे आप नीचे देख सकते है। हर किसी के लिए एक नए तरीका का मामला था जब यूट्यूब ने लाइव लॉन्च के दौरान किसी ब्रांड के वीडियो को बंद कर दिया हो।
What just happened! @OPPOIndia #OPPOReno8Series pic.twitter.com/5PMzs0YE76
— Ketan Pratap (@pratapketan) July 18, 2022
What just happened? ? #OPPOReno8Series pic.twitter.com/r7y8RZepNg
— Sneha Saha (@sahas1301) July 18, 2022
#OPPOReno8Series #oppoindia #oppo #Youtube #india What happened? pic.twitter.com/kkGMFMo8Op
— Haswith Punem (@haswith_punem) July 18, 2022
OPPO India channel terminated on YouTube #OPPOReno8Series #OPPOPadAir #OppoEncoX2 ??
– Violate Google TnC
– Chinese Company 1st time
– OPPO India Account only pic.twitter.com/OMZEjaGVRM— Rohan (@rohantweets6) July 18, 2022
हालांकि रही बात यूजर्स की तो कंपनी ने लाइव लॉन्च का इंतजाम फेसबुक और ट्विटर पर भी किया था। ऐसे में लोगों ने हवां से देख लिया परंतु ओपो फैंस के लिए यह किसी झटके से कम नहीं था। क्योंकि भले ही वीडियो के लिए अब हजरों प्लेटफॉर्म आ गए हों लेकिन यूट्यूब अब भी सबसे बड़ा और भरोसेमंद माना जाता है। खैर जो भी हो लेकिन यह मामला बहुत बड़ा है और इस पर ओपो और यूटूयूब दोनों कि प्रतिक्रियाओं का इंतजार हमें जरूर रहेगा।
Oppo Reno 8 और Reno 8 Pro की लॉन्च की जानकारी के लिये यहां क्लिक करें













