अपकमिंग फोन: इस सप्ताह लॉन्च होंगे Vivo, Redmi और realme के नए मोबाइल

साल 2026 का पहला महीना टेक इंडस्ट्री के लिए अच्छा साबित हुआ है। कई मोबाइल ब्रांड अपने नए स्मार्टफोन पेश कर चुके हैं। अब जनवरी के अंतिम सप्ताह में भी कई बड़े और मोस्ट अवेटेड मोबाइल फोन मोबाइल फोन भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रहे हैं। 26 जनवरी से 31 जनवरी के बीच Vivo, Redmi और realme अपने नए डिवाइस इंडियन मार्केट में उतारेगी। इस हफ्ते लॉन्च होने वाले फोन के नाम, लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Vivo X200T
लॉन्च डेट – 27 जनवरी
वीवो एक्स200टी 27 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा जिसकी शुरुआती कीमत 59,999 रुपये के करीब रखी जा सकती है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर पर लाया जा सकता है जिसमें 12GB LPDDR5X RAM शामिल हो सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP+50MP+50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए 6,200एमएएच बैटरी के साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग भी मिल सकती है। Vivo X200T को 6.67-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है।
Redmi Note 15 Pro
लॉन्च डेट – 29 जनवरी
Redmi Note 15 5G फोन को भारत में लॉन्च करने के बाद अब कंपनी इस सप्ताह अपनी रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज भी लेकर आ रही है। सीरीज के ‘प्रो’ मॉडल को MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। इस फोन में 6.83-इंच की फ्लैट 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह Redmi Note 15 Pro 200MP कैमरा वाला फोन होगा जिसके फ्रंट पर 20MP सेल्फी सेंसर मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 6580mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। यह अपकमिंग रेडमी 5जी फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।
Redmi Note 15 Pro+
लॉन्च डेट – 29 जनवरी
रेडमी नोट 15 प्रो+ 5जी फोन 29 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। इस मोबाइल को Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें भी 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा और फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। इस मोबाइल में कंपनी 100W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 15 प्रो+ में 6,500mAh बैटरी मिल सकती है। यह अपकमिंग रेडमी फोन 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 6.83-इंच क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया जा सकता है।
realme P4 Power
लॉन्च डेट – 29 जनवरी
रियलमी पी4 पावर इंडिया का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। कंपनी इसे 10,001mAh Battery पर लॉन्च करेगी। इसके 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 35 हजार रुपये तक की कीमत पर लाया जा सकता है। कंपनी खुद ही बता चुकी है कि realme P4 Power को 3 साल की एंड्रॉयड ओएस अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाया जाएगा। प्रोसेसिंग के लिए इसमे Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। यह रियलमी फोन इंडिया में 6.78-इंच 4D curve+ AMOLED पर लाया जाएगा जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगी।
realme 16
लॉन्च डेट – 29 जनवरी (वियतनाम)
रियलमी 16 29 जनवरी को पेश होगा। इस मोबाइल को MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट पर लाया जा सकता है जिसमें 8GB RAM और 12GB RAM मिल सकती है। लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन को 7,000mAh बैटरी से लैस किया जाएगा जिसके साथ 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। Realme 16 5G फोन को 6.57-इंच AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा।