इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन: 10,000 वाले सस्ते स्मार्टफोन से लेकर 1,00,000 तक का महंगा मोबाइल आएगा भारत

Join Us icon

दिवाली की जगमगाहट से बाजार सजने होने लगे हैं और इसी के साथ इंडियन स्मार्टफोन इंडस्ट्री भी रोशन हो रही है। लगभग सभी मोबाइल कंपनियां अपने स्मार्टफोंस पर तगड़े डिस्काउंट और ऑफर्स दे रही है। वहीं साथ ही इस सप्ताह कुछ नए मोबाइल फोन भी भारतीय बाजार में दस्तक देने को तैयार है। इस बार देसी मोबाइल कंपनी Karbonn भी लंबे समय बाद मार्केट में फिर से वापसी कर रही है जो चीनी कंपनियों के मुकाबले सस्ते मोबाइल पेश करेगी। 1 नवंबर से 8 नवंबर के बीच इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Karbonn Rebel

लॉन्च डेट – 2 नवंबर

इस सप्ताह कार्बन कंपनी अपनी रेबल सीरीज को पेश करेगी। इस सीरीज में Karbonn Rebel 4G और Karbonn Rebel 5G फोन लाए जाएंगे। कंपनी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि कार्बन रेबल को तगड़ी 7000mAh बैटरी के साथ मार्केट में उतारा जाएगा जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इस स्मार्टफोन को 6.75-इंच की HD+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट और 650nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। इस सस्ते 5जी फोन को प्योर एंड्रॉयड 16 वर्जन पर लाया जा रहा है जिसमें 2 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 2 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी। वहीं फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए इसे IP64 रेटिंग से लैस किया जाएगा।

Karbonn Rebel Pro

लॉन्च डेट – 2 नवंबर

कार्बन रेबल प्रो भी इस सप्ताह भारत में लॉन्च होगा। शॉपिंग साइट अमेजन की लिस्टिंग के अनुसार इस मोबाइल में 6.7-इंच की एचडी+ पंच-होल स्क्रीन मिलेगी जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 720nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद रहेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 6000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। यह मोबाइल भी प्योर एंड्रॉयड 16 ओएस पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें कंपनी 2 जेनरेशन की एंड्रॉयड अपग्रेड और 2 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी। अभी कंफर्म तो नहीं है लेकिन चर्चा है कि यह स्मार्टफोन Unisoc प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ Gemini का सपोर्ट भी मिलेगा।

Motorola Signature 27

लॉन्च डेट – 5 नवंबर

मोटोरोला सिग्नेचर 27 इस सप्ताह 5 नवंबर को लॉन्च होगा। यह हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस प्रीमियम स्मार्टफोन है जिसे Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर पर लाया जाएगा। वहीं हैवी टास्क हैंडल करने के लिए इसमें ArcticMesh Cooling System लगाया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP Sony LYT910 रियर कैमरा लगाया गया है। Motorola Signature 27 स्मार्टफोन को 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8-इंच की Quad Curved OLED डिस्प्ले पर लाया जाएगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 6000mAh बैटरी का सपोर्ट दिया जा सकता है। ब्रांड ने बताया है कि इसमें Gemini Omni मीडिया क्रिएशन फीचर मिलेगा जिसकी मदद से यूजर टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए फोटो और वीडियो आसानी से बनाई जा सकेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here