इस सप्ताह लॉन्च होंगे ये नए फोन, ग्राहकों को मिलेंगे 15 हजार से 50 हजार तक की रेंज में नए ऑप्शन

दिसंबर की सर्दियों में नए स्मार्टफोन गर्माहट का माहौल बनाए हुए हैं। इस सप्ताह 15 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच कई नए मोबाइल फोन टेक मंच पर एंट्री ले रहे हैं। इस हफ्ते इंडिया में मोटोरोला का सबसे पतला स्मार्टफोन आएगा, नई रियलमी नारज़ो सीरीज पेश होगी और साथ ही मोस्ट अवेटेड वनप्लस 15आर भी दस्तक देगा। मोबाइल ग्राहकों को 15 हजार से 50 हजार रुपये तक की रेंज में नए ऑप्शन्स मिलेंगे। इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होने फोन की जानकारी, लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Motorola Edge 70
लॉन्च डेट – 15 दिसंबर
इस सप्ताह की शुरुआत मोटोरोला के सबसे पतले स्मार्टफोन ऐज 70 के साथ होगी। यह मोबाइल 15 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च होगा जिसकी थिकनेस केवल 5.99mm है। Motorola Edge 70 क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर काम करेगा। यूजर्स को इसमें 4500निट्स ब्राइटनेस वाली 1.5K AMOLED स्क्रीन मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए 50MP + 50MP रियर कैमरा और 50MP Selfie कैमरा दिया जाएगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh बैटरी दी जाएगी जिसके साथ 68W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग मिलेगी। यह मोटोरोला फोन मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च होगा।
realme Narzo 90
लॉन्च डेट – 16 दिसंबर
रियलमी नारज़ो 90 5जी फोन 16 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी इसे 7000mAh battery पर लॉन्च करेगी जिसके साथ 60W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी। फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। Narzo 90 को 4000nits ब्राइटनेस वाली पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। इस मोबाइल में IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग मिलेगी जो डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करेगी। चर्चा है कि नारज़ो 90 5जी फोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है।
realme Narzo 90x
लॉन्च डेट – 16 दिसंबर
नारज़ो 90एक्स 5जी फोन भी 16 दिसंबर को नारज़ो 90 के साथ लॉन्च होगा। इस मोबाइल को भी कंपनी 60वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 7,000एमएएच बैटरी पर लेकर आएगी। ब्रांड के मुताबिक realme Narzo 90x 5G में जहां 144Hz रिफ्रेश रेट वाली पंच-होल डिस्प्ले मिलेगी जो 1200nits ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करेगी। फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल भी 50MP Sony AI रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इंडियन मार्केट में इसे 6GB और 8GB RAM पर लॉन्च किया जाएगा जो 128GB और 256GB Storage पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
OnePlus 15R
लॉन्च डेट – 17 दिसंबर
वनप्लस 15आर 17 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। यह भारतीय बाजार का पहला मोबाइल फोन है जो Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7,400mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है। इस नए वनप्लस फोन में यूजर्स को 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED स्क्रीन मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 15आर 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। अनुमान है कि इंडिया में वनप्लस 15आर 45 हजार से 50 हजार रुपये में रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo S50
लॉन्च डेट – 15 दिसंबर (चाइना)
वीवो एस50 15 दिसंबर को चीन में लॉन्च होगा। चर्चा है कि यही मोबाइल इंडिया में Vivo V70 बनकर आएगा। इसे Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ZEISS लेंस वाला 50MP + 50MP + 50MP रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है और फ्रंट पर भी 50MP सेंसर मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए वीवो एस50 में 7,000mAh तक की बैटरी और 90W चार्जिंग तकनीक मिल सकती है। इस स्मार्टफोन को 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.59-इंच की 1.5K कर्व्ड OLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo S50 Pro Mini
लॉन्च डेट – 15 दिसंबर (चाइना)
वीवो एस50 प्रो मिनी भी इस सप्ताह 15 दिसंबर को चीन में एंट्री लेगा। लीक के अनुसार इस वीवो फोन को Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसे 6,500mAh बैटरी से लैस किया जा सकता है जिसके साथ 90वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिल सकती है। लीक के मुताबिक इसमें VCS लाइट-सेंसेटिव मेन सेंसर और Sony IMX882 periscope telephoto लेंस दिया जाएगा। यह कॉम्पैक्ट वीवो फोन होगा जिसे 6.31-इंच की flat AMOLED डिस्प्ले पर लाया जा सकता है।