इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन: OPPO K14, POCO C85x, iQOO Z11x, Lava Bold 2 और Xiaomi 17 Ultra की होगी एंट्री

मार्च का महीना इंडियन मोबाइल इंडस्ट्री के लिए कमाल का साबित हो रहा है। पहले ही सप्ताह में iPhone 17e, Motorola Edge 70 Fusion और Nothing Phone 4a Pro जैसे कई स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुके हैं। वहीं अब महीने के दूसरे हफ्ते में भी आधा दर्जन नए मोबाइल फोन इंडियन मार्केट में एंट्री लेने जा रहे हैं। इस हफ्ते OPPO K14, POCO C85x, iQOO Z11x और Lava Bold 2 सहित Xiaomi 17 व 17 Ultra भारत में अनाउंस होंगे। 8 मार्च से 14 मार्च के बीच इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
OPPO K14 5G
लॉन्च डेट – 9 मार्च
ओपो के14 5जी फोन 9 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा। यह बीते महीने फरवरी में OPPO K14x 5G फोन के बाद यह सीरीज का दूसरा मॉडल बनकर आएगा। OPPO K14 5G बड़ी बैटरी वाला मोबाइल होगा जिसे 7000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 45वॉट फास्ट चार्जिंग मिलेगी। यह IP69 सर्टिफाइड वॉटरप्रूफ फोन होगा। लीक के अनुसार इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं कंपनी का कहना है कि मोबाइल में SuperCool VC System दिया जाएगा और फोन 5 साल की स्मूथ परफॉर्मेंस के साथ लॉन्च होगा।
POCO C85x 5G
लॉन्च डेट – 10 मार्च
पोको सी85एक्स 5जी फोन इसी सप्ताह 10 मार्च को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी की ओर से फिलहाल मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स तो शेयर नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है कि इस तगड़ी 7000mAh Battery पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। यह मोबाइल फ्लैट सरफेस वाला एमोलेड स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सहित हाई पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। इंडियन मार्केट में इसे 8जीबी रैम पर उतारा जा सकता है जिसके साथ 256जीबी स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
Xiaomi 17
लॉन्च डेट – 11 मार्च
शाओमी 17 11 मार्च को भारत में लॉन्च होगा। क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 6330mAh बैटरी दी जाएगी जिसके साथ 100W फास्ट वायर्ड चर्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग तकनीक मिलेगी। नया शाओमी फोन 6.3-इंच स्क्रीन की OLED पर लाया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.67 अपर्चर और 23mm वाला लाइट एंड शैडो हंटर 950 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर सेंसर लगाया जाएगा। वहीं Xiaomi 17 को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा पर लॉन्च किया जाएगा।
Xiaomi 17 Ultra
लॉन्च डेट – 11 मार्च
शाओमी 17 अल्ट्रा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन है जो 11 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा। यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च होने वाला इंडिया का पहला शाओमी स्मार्टफोन बनेगी। वहीं हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 3D Dual-Channel IceLoop सिस्टम भी लगाया गया है। शाओमी 17 अल्ट्रा इंडिया में 6,000mAh बैटरी पर बिकेगा जिसके साथ 50W वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी मिलेगी। इस फोन में 6.9-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन लगी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500nits पीक ब्राइटनेस मिलेगी। वहीं सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
iQOO Z11x
लॉन्च डेट – 12 मार्च
आइकू ज़ेड11एक्स 5जी फोन 12 मार्च को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी पहले ही बता चुकी है कि इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसे तगड़ी 7200एमएएच बैटरी से लैस किया जाएगा जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए आइकू ज़ेड11एक्स 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा के साथ 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। लीक के अनुसार iQOO Z11x 5G फोन 6.76-इंच स्क्रीन पर लॉन्च होगा। वहीं यह अपकमिंग आइकू मोबाइल IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आएगा जो इसे धूल व पानी से सुरक्षित रखने में मदद करेगा।
Lava Bold 2 5G
लॉन्च डेट – 13 मार्च
लावा बोल्ड 2 5जी फोन 13 मार्च को अनाउंस होगा जिसका इंडिया लॉन्च प्राइस 13,999 रुपये होगा। बीते दिनों अमेजन लिस्टिंग में खुलासा हो चुका है कि यह लावा मोबाइल MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर पर काम करेगा और इसमें 6GB LPDDR5 RAM + 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दी जाएगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें Sony IMX752 सेंसर वाला 50MP AI रियर कैमरा दिया जाएगा। वहीं पावर बैकअप के लिए 5000mAh बैटरी दी जाएगी जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी। Lava Bold 2 5G फोन में 6.67-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले लगाई गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिल सकता है।
Vivo V70 FE (इंडोनेशिया)
लॉन्च डेट – 9 मार्च
Vivo V70 और Vivo V70 Elite इंडिया में लॉन्च हो चुके हैं और अब कंपनी इंडोनेशिया में 9 मार्च को Vivo V70 FE 5G फोन लॉन्च करेगी। यह सीरीज का पहला 200MP कैमरा वाला फोन होगा। इसे MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए 7000mAh बैटरी और 90W FlashCharge फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। वहीं सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वीवो वी70 एफई 5जी फोन को 6.83-इंच की 1.5K AMOLED पर लॉन्च किया जा सकता है।