इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन: सस्ता 5जी मोबाइल और यह स्पेशल Community Edition आ रहा है इंडिया

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/nothing-phone-3a-screen.jpg

दिसंबर 2025 की शुरुआत इंडियन स्मार्टफोन मार्केट के लिए बेहद धमाकेदार रही। पहले सप्ताह में Vivo X300 और Vivo X300 Pro जैसे फ्लैगशिप फोन से लेकर Redmi 15C जैसे सस्ते 5G फोन लॉन्च हो चुके हैं। वहीं अब दिसंबर का दूसरा हफ्ता भी लो बजट व मिडरेंज फोन लेकर आ रहा है। इस सप्ताह 8 दिसंबर से 14 दिसंबर के ​बीच इंडिया में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

POCO C85 5G

लॉन्च डेट – 9 दिसंबर

पोको सी85 15 हजार से कम का 5जी फोन बनकर आएगा। कंपनी की ओर से खुलासा किया जा चुका है कि POCO C85 5G 6,000mAh बैटरी पर लॉन्च होगा और इस मोबाइल में 33वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 10वॉट रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जाएगा। इस फोन को 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है।

पोको सी85 5जी फोन को MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। अनुमान है कि यह मोबाइल एंड्रॉयड बेस्ड HyperOS 2 पर लॉन्च किया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि कंपनी इस फोन के बेस वेरिएंट को 4जीबी रैम पर ला सकती है।

Nothing Phone 3a Community Edition

लॉन्च डेट – 9 दिसंबर

नथिंग ने मार्च महीने में फोन (3ए) लॉन्च किया था और अब दिसंबर में कंपनी इसका कम्यूनिटी एडिशन लेकर आ रही है। यह Nothing Phone 3a Community Edition 9 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। इसके हार्डवेयर बेस मॉडल जैसे ही हो सकते हैं। नथिंग फोन (3ए) स्नेपड्रैगन 7एस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है और इसे NothingOS 3.1 पर लाया गया है।

nothing phone 3a

Nothing Phone (3a) स्मार्टफोन 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह फ्लेक्सिबल एमोलेड पैनल पर बनी है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 3000nits पिक ब्राइटनेस सहित इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पांडा ग्लास मिलता है। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 50वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।