इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन: आएंगे ये नए Redmi, realme, Motorola, POCO और OPPO मोबाइल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/oppo-reno-15-pro-china-launched-price-specs.jpg

सर्दियों के मौसम में इंडिया मोबाइल इंडस्ट्री में गर्मी का माहौल बनने वाला है। इस सप्ताह एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन भारतीय बाजार में दस्तक देंगे। आधा दर्जन से भी अधिक नए मोबाइल 5 जनवरी से 11 जनवरी के बीच इंडिया में लॉन्च होंगे। रेडमी, रियलमी, मोटोरोला, पोको और ओपो जैसे ब्रांड्स अपनी तकनीक का प्रदर्शन करेंगे। इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन के नाम, लॉन्च डेट, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi Note 15 5G

लॉन्च डेट – 6 जनवरी

रेडमी अपनी नया नोट 15 5जी फोन 6 जनवरी को इंडिया में लॉन्च करेगी। यह मोबाइल Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,520mAh Battery दी गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलता है। फोटोग्राफी के लिए 108-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और फ्रंट पर 20-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इस नए रेडमी 5जी फोन में यूजर्स को 6.77-इंच की फुलएचडी+ Curved AMOLED स्क्रीन मिलेगी जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3200nits ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलेगा।

realme 16 Pro

लॉन्च डेट – 6 जनवरी

रियलमी 16 प्रो 5जी फोन 6 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 Max ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन दिया गया है जो LumaColor एल्गोरिदम पर काम करेगा। पावर बैकअप के लिए इस रियलमी 5जी फोन बड़ी 7,000mAh Battery और 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह रियलमी फोन IP69K रेटिंग वाला है जो 80 डिग्री गर्म पानी भी झेल सकता है। इसकी कीमत 30 हजार की रेंज में रखी जा सकती है।

realme 16 Pro+

लॉन्च डेट – 6 जनवरी

इस सप्ताह 6 जनवरी को रियलमी 16 प्रो प्लस इंडिया में लॉन्च होगा। यह 5जी फोन क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है जिसके साथ LPDDR5X RAM दी गई है। पावर बैकअप के लिए इसमें भी 7000mAh बैटरी लगाई गई है जिसके साथ 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200MP+50MP कैमरा सेंसर लगाए गए हैं और फ्रंट पर भी 50MP सेल्फी कैमरा मौजूद है। यूजर्स को इसमें 6500nits ब्राइटनेस वाली 4D Curve+ डिस्प्ले मिलेगी।

Motorola Signature

लॉन्च डेट – 7 जनवरी

इस सप्ताह नया मोटोरोला सिग्नेचर फोन इंडिया में लॉन्च होगा। ​कंपनी ने इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को पर्दे में ही रखा है लेकिन लीक्स की मानें तो यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है और 12GB RAM मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वहीं मोबाइल में 6.7-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन मिल सकती है। चर्चा है कि यह स्मार्टफोन स्टायल पेन के साथ आएगा और कंपनी ने काफी स्लीम डिजाइन पर पेश करेगी। इसे चीन में Motorola X70 Air Pro और ग्लोबल मार्केट में Motorola Edge 70 Ultra नाम से लाया जा सकता है।

POCO M8 5G

लॉन्च डेट – 8 जनवरी

इस सप्ताह 8 जनवरी को पोको एम8 5जी फोन इंडिया में लॉन्च होगा। चर्चा है कि इसे 8जीबी रैम के साथ Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर मिल सकता है और फ्रंट पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,520mAh बैटरी दी जा सकती है। वहीं लीक्स की मानें तो पोको एम8 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.77-इंच की AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च हो सकता है। पोको एम8 की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 8 जनवरी का इंतजार करना होगा।

OPPO Reno 15 Pro Mini

लॉन्च डेट – 8 जनवरी

रेनो 15 प्रो मिनी इंडिया में 8 जनवरी को लॉन्च होगा। यह पहली बार है जब ओपो अपनी रेनो सीरीज में ‘प्रो मिनी’ मॉडल ला रही है। लीक के मुताबिक यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल कैमरा और फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। यह ओपो मोबाइल 6.32-इंच की 1.5K flat OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी मिल सकती है।

OPPO Reno 15

लॉन्च डेट – 8 जनवरी

चाइना में लॉन्च होने के बाद अब ओपो रेनो 15 5जी फोन 8 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा। अगर चाइना मॉडल की ही बात करें तो यह मोबाइल मीडियाटेक के Dimensity 8450 चिपसेट पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,200mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलती है। यह कॉम्पैक्ट फोन 6.32-इंच AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए OPPO Reno 15 5G फोन में 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगाया गया है।

OPPO Reno 15 Pro

लॉन्च डेट – 8 जनवरी

ओपो रेनो 15 प्रो इस सीरीज का सबसे बड़ा और महंगा फोन बनकर 8 जनवरी में इंडिया में आएगा। यह स्मार्टफोन भी MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर पर काम करता है। यह 200MP कैमरा वाला फोन है जिसके साथ 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो रियर लेंस भी दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 50MP Front कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए रेनो 15 प्रो को 6,500mAh बैटरी से लैस किया गया है जिसके साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग मिलती है। इस फोन का स्क्रीन साईज 6.78-इंच का है जिसपर फुलएचडी+ रेजोल्यूशन, एमोलेड पैनल और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलती है।