लॉन्च से पहले आया Google Pixel 9a का रिव्यू, देखें डिजाइन और फीचर्स की डिटेल्स

Join Us icon
Highlights

  • Pixel 9a में Tensor G4 SoC और Android 15 मिलने की संभावना है।
  • एक वीडियो के अनुसार, Pixel 9a का AnTuTu स्कोर 1,049,844 है।
  • यह स्मार्टफोन ग्रे, रोज, ब्लैक और वायलेट रंगों में लॉन्च हो सकता है।

Google के मार्च में अपने एंट्री-लेवल Pixel 9a स्मार्टफोन को लॉन्च करने की उम्मीद है, और इससे कुछ दिन पहले ही फोन के रिव्यू सामने आ गए हैं। इन रिव्यूज में फोन के परफॉर्मेंस, डिजाइन और फीचर्स की झलक देखने को मिलती है, साथ ही इसके स्पेसिफिकेशंस और बेंचमार्क स्कोर का भी खुलासा हुआ है। इस बीच, ई-कॉमर्स लिस्टिंग के जरिए फोन की संभावित ग्लोबल कीमत भी लीक हो गई है। आइए, पूरी जानकारी विस्तार से जानते हैं।

Pixel 9a के शुरुआती रिव्यू वीडियो: स्पेसिफिकेशन, फीचर्स, डिजाइन

यूट्यूब चैनल साहिल करौल और द मोबाइल सेंट्रल ने Google Pixel 9a के शुरुआती रिव्यू वीडियो पोस्ट किए हैं। जिसकी डिटेल्स नीचे दी गई हैं।

  • स्पेसिफिकेशंस: Pixel 9a Android 15 पर चलता है और 7 साल तक एंड्रॉइड अपडेट देने का वादा करता है। इसमें 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट, 2424×1080 रिजॉल्यूशन और 2,700 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन को Gorilla Glass 3 की सुरक्षा दी गई है। फोन में Tensor G4 चिपसेट दिया गया है। यह 5,100mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 33W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप में 48MP का मेन सेंसर, 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस, और 13MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। फोन 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है और स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आता है।
  • बेंचमार्क, गेमिंग: AnTuTu पर इसका स्कोर 1,049,844 है। सिंगल-कोर टेस्ट में गीकबेंच स्कोर 1,530 और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,344 है। PUBG मोबाइल में फोन अल्ट्रा HDR या स्मूथ + एक्सट्रीम सेटिंग्स को सपोर्ट करता है।
  • डिजाइन: Pixel 9a का वजन 187 ग्राम है और इसमें बहुत कम कैमरा बम्प है। इसमें मोटे बेजेल, फ्लैट एज और प्लास्टिक बैक है।Pixel 9a

Pixel 9a ग्लोबल कीमत, उपलब्धता (लीक)

  • एक जर्मन ई-कॉमर्स वेबसाइट लिस्टिंग के अनुसार, Pixel 9a की कीमत €549 (लगभग ₹52,000) से शुरू हो सकती है, जो 128GB वैरियंट के लिए होगी।
  • यह फोन ग्रे, रोज, ब्लैक और वायलेट रंगों में आ सकता है।
  • शिपिंग 10 से 14 दिनों के भीतर शुरू हो सकती है, जो इसके जल्द लॉन्च होने की ओर इशारा करती है।
  • इस बीच, एक UAE ई-कॉमर्स लिस्टिंग में फोन का ब्लैक वैरियंट (8GB + 128GB मेमोरी) AED 2,350 (लगभग ₹56,000) में दिखाया गया है।
  • ये कीमत Pixel 8a के 128GB मॉडल (₹52,999) से अधिक हैं। हालांकि, जब तक फोन आधिकारिक रूप से लॉन्च नहीं हो जाता, इन आंकड़ों को पूरी तरह से सही मानना जल्दबाजी होगी।

Pixel 9a को ग्लोबल लेवल स्तर पर और भारत में 26 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। प्री-ऑर्डर 19 मार्च से शुरू हो सकते हैं। Pixel 9a के लॉन्च कवरेज, रिव्यू और अन्य कंटेंट के लिए हमारे साथ बने रहें।


Google Pixel 9A Price
Rs. 40,560
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here