
POCO F4 5G फोन इंडिया में 23,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है तथा यह मोबाइल फोन Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट, 64MP camera, 120Hz AMOLED डिस्प्ले तथा 67W Sonic Charging जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस पोको एफ4 5जी की सफलता के बाद अब कंपनी इस स्मार्टफोन का सक्सेसर POCO F5 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। पोको एफ5 स्मार्टफोन इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हो गया है तथा बेहद जल्द पोको एफ5 इंडिया में लॉन्च हो जाएगा।
POCO F5 इंडिया लॉन्च
पोको एफ5 स्मार्टफोन को IMEI database में स्पॉट किया गया है जहां यह मोबाइल फोन 23013RK75G और 23013PC75I मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। इनमें एक मॉडल ग्लोबल वर्ज़न तथा दूसरा मॉडल इंडियन वर्ज़न बताया गया है। इस सर्टिफिकेशन के सामने आने के बाद एक ओर जहां यह साफ हो गया है कि POCO F5 स्मार्टफोन बेहद जल्द मार्केट में एंट्री लेने वाला है वहीं दूसरी ओर यह चर्चा भी तेज हो गई है कि कंपनी पोको एफ5 को ग्लोबल मंच पर पेश करने के बाद बिना वक्त गवाए भारतीय बाजार में भी उतार देगी।
POCO F5 स्पेसिफिकेशन्स
पोको एफ5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन सामने आई जानकारी व लीक्स के अनुसार यह मोबाइल फोन 2के एमोलेड डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। इस फोन स्क्रीन में 1000निट्स ब्राइटनेस दिए जाने की बात भी सामने आई है। वहीं लीक की मानें तो प्रोसेसिंग के लिए POCO F5 में सबसे तगड़ा Qualcomm Snapdragon 8+ Gen1 processor दिया जाएगा। यह पोको फोन 12जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हो सकता है। यह भी पढ़ें: 14 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा सस्ता स्मार्टफोन Redmi A1+, देखें कितना होगा प्राइस
POCO F4 5G की स्पेसिफिकेशन्स
लगे हाथ पोको एफ4 5जी पर भी नज़र डालें तो यह स्मार्टफोन 6.67 इंच की फुलएचडी+ ई4 एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 395पीपीआई तथा 1300निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में 3.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर तथा 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह पोको फोन एड्रेनो 650 जीपीयू सपोर्ट करता है। POCO F4 5G फोन 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह फोन 3जीबी तक की एडिशनल टर्बो रैम के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए पोको एफ4 5जी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाले 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए POCO F4 5G फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए पोको एफ4 5जी फोन 4,500mAh Battery सपोर्ट करता है जो 67W sonic charging तकनीक के साथ काम करती है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 11 मिनट में ही 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है तथा महज़ 37 मिनट में ही फोन बैटरी फुल चार्ज की जा सकती है।














