POCO F7 को मिला BIS सर्टिफिकेशन, भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/poco-f7-bis-india-launch-soon.jpg
Highlights

POCO F7 सीरीज में POCO F7 Pro और POCO F7 Ultra शामिल हैं यह पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च हुए थे। ऐसा माना जा रहा है कि इनमें से कोई एक फ्लैगशिप फोन भारत में भी लॉन्च हो सकता है, जिसे संभवतः POCO F7 के साथ लाया जा सकता है। इसी बीच एक नया POCO डिवाइस BIS सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुआ है। जिससे भारत में फोन का लॉन्च करीब लगता है। बताया जा रहा है कि लिस्टिंग में सामने आया डिवाइस पोको एफ7 ही है। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।

POCO F7 BIS सर्टिफिकेशन

इसके अलावा, लिस्टिंग से POCO F7 के बारे में और अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

POCO F7 के बारे में अब तक हम क्या जानते हैं?

POCO F7 को आगामी Redmi Turbo 4 Pro का रीब्रांड माना जा रहा है। उम्मीद है कि यह इस महीने या मई की शुरुआत में चीन में लॉन्च होगा।

POCO F7 पूर्व मॉडल POCO F6 का सक्सेसर होगा, जिसे पिछले साल मई में बेस मॉडल के लिए 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। हम उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले मॉडल की कीमत भी इसी रेंज में रखी जा सकती है।