POCO F7 Pro, F7 Ultra का डिजाइन आया सामने, लॉन्च से पहले रेंडर्स हुए लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/poco-f7-pro-ultra-renders-design-colours-leaked.jpg
Highlights

POCO F7 सीरीज को POCO के बहुप्रतीक्षित मिड-रेंज परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड फोंस में से एक माना जा रहा है। हाल ही में, POCO F7 Pro और POCO F7 Ultra सहित इस सीरीज के ग्लोबल लेवल पर और संभवतः भारत में 27 मार्च को लॉन्च होने की जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब कथित लॉन्च डेट से कुछ दिन पहले, F7 Pro और F7 Ultra के रेंडर्स लीक हो गए हैं। इन इमेजेस में इनके डिजाइन, कलर्स और दोनों मॉडलों के बीच कुछ अंतर देखने को मिलते हैं। आइए, इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

POCO F7 Pro, F7 Ultra रेंडर: डिजाइन, कलर्स (लीक)

POCO F7 Pro, F7 के स्पेसिफिकेशंस और कीमत (संभावित)

लीक हुई Amazon लिस्टिंग से पता चलता है कि POCO F7 Pro की कीमत लगभग 599 यूरो (लगभग 57,000 रुपये) रखी जा सकती है और POCO F7 Ultra की कीमत 749 यूरो (लगभग 71,000 रुपये) होने की उम्मीद है। चूंकि ये आंकड़े POCO F6 सीरीज की कीमत से कहीं ज्यादा हैं, इसलिए असल कीमत के लिए लॉन्च का इंतजार करना होगा। वहीं, जैसे ही कोई नई जानकारी सामने आएगी, हम आपको उसके बारे में अपडेट करते रहेंगे।