POCO F9 Pro ग्लोबली लॉन्च, 200MP कैमरा, 6,330mAh बैटरी और 100W चार्जिंग से लैस, जानें कीमत

POCO ने अपने नए POCO F9 Pro को ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को POCO F9 Ultra के साथ पेश किया है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 V Series प्रोसेसर के साथ 185Hz तक वाला AMOLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा, 6,330mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग और टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।
POCO F9 Pro के स्पेसिफिकेशंस
POCO F9 Pro में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 2510 x 1156 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 185Hz है। डिस्प्ले 68 बिलियन रंगों और DCI-P3 को सपोर्ट करता है। ब्राइटनेस की बात करें तो यह सामान्य उपयोग में 4,500 निट्स तक और चुनिंदा HDR कंटेंट में 10,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दे सकता है।
फोन में फुल-रेंज DC डिमिंग, 16,000 डिमिंग लेवल और सिर्फ 1 निट की न्यूनतम ब्राइटनेस दी गई है। आंखों की सुरक्षा के लिए इसे TUV Rheinland की फ्लिकर-फ्री, हार्डवेयर-लेवल लो ब्लू लाइट, इंटेलिजेंट आई केयर और सर्केडियन-फ्रेंडली व्यूइंग सर्टिफिकेशन जैसी सुविधाएं भी मिली हैं।
POCO F9 Pro में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 V Series (SM8850-1-AB) प्रोसेसर दिया गया है। यह 3nm तकनीक पर तैयार किया गया है और इसमें तीसरी पीढ़ी के Qualcomm Oryon CPU कोर मिलते हैं। प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 4.6GHz तक है। कंपनी ने इसमें VisionBoost D8 ग्राफिक्स चिप दी है। यह सपोर्ट करने वाले गेम्स में फ्रेम इंटरपोलेशन के जरिए 185fps तक का आउटपुट दे सकती है। इसमें Game HDR और AI Super Resolution जैसे फीचर भी मिलते हैं।
लंबे समय तक गेम खेलने के दौरान फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए इसमें 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें 26,000 वर्ग मिलीमीटर का हीट डिसिपेशन एरिया और 5,200 वर्ग मिलीमीटर का लिक्विड हीट पाइप एरिया मिलता है। कंपनी के अनुसार, कुछ टेस्टिंग में यह सिस्टम SoC का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकता है। फोन में 12GB LPDDR5X Ultra RAM दी गई है। वहीं, स्टोरेज के लिए 256GB और 512GB UFS 4.1 विकल्प मिलते हैं।
POCO F9 Pro में 6,330mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। फोन 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि 100W चार्जिंग की मदद से बैटरी करीब 19 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। वहीं, 50W वायरलेस चार्जिंग से 50 प्रतिशत बैटरी चार्ज होने में करीब 35 मिनट लगते हैं। फोन से दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है। इसके लिए वायर्ड रिवर्स चार्जिंग 27W और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग 22.5W तक का सपोर्ट मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए POCO F9 Pro में ट्रिपल कैमरों का सेटअप दिया गया है। इसमें OIS के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का फ्लोटिंग टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। 50MP टेलीफोटो कैमरा 60mm के बराबर फोकल लेंथ के साथ आता है। इसमें 2.5x ऑप्टिकल जूम मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
POCO F9 Pro फोन में सिमेट्रिकल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं जिन्हें Bose के साथ मिलकर ट्यून किया गया है। इसमें Dynamic और Balanced साउंड प्रोफाइल मिलते हैं। अलग-अलग आवाज के लेवल पर साफ ऑडियो देने के लिए इसमें अतिरिक्त साउंड ट्यूनिंग भी की गई है। इसके अलावा फोन को IP68 रेटिंग मिली है। जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा देता है।
POCO F9 Pro की कीमत
ग्लोबल बाजार में POCO F9 Pro के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 699 डॉलर यानी करीब 66,362 रुपये रखी गई है। वहीं, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 769 डॉलर यानी करिब्ब 73,007 रुपये है। कलर्स के मामले में फोन White और Aurora Green में पेश किया गया है। Aurora Green मॉडल की खासियत इसका बैक पैनल है, जो धूप या कमरे की रोशनी में आने के बाद ग्लो करता है।