₹9,999 में लॉन्च हुआ POCO M7 5G, इसमें है 5,160mAh battery और 50MP Sony Camera

POCO ने भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन POCO M7 5G लॉन्च करने कर दिया है। बजट कैटेगरी में लाए गए इस फोन में शानदार डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। स्टाइलिश Stellar Ring Design, वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और मजबूत बैटरी के साथ यह डिवाइस यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है। वहीं, कंपनी ने इसे सैटिन ब्लैक, मिंट ग्रीन और ओशन ब्लू जैसे आकर्षक कलर में पेश किया है। POCO M7 5G में की खासियत की बात कें तो इसमें 50MP Sony IMX852 रियर कैमरा, 5160mAh बैटरी और IP52-रेटेड ड्यूरेबिलिटी है। आइए आगे आपको इस फोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही डिजाइन की जानकारी देते हैं।
POCO M7 का डिजाइन
POCO M7 के फ्रंट में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा स्थित है और स्क्रीन के चारों ओर बड़े बेजल नजर आते हैं। डिवाइस के नीचे USB Type-C पोर्ट, स्पीकर वेंट्स और माइक्रोफोन दिया गया है, जबकि ऊपर 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद है। दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हैं, जबकि बाईं ओर सिम ट्रे दी गई है। फोन के बैक पैनल में एक बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है, जिसे कंपनी “Stellar Ring Design” कह रही है।
इसमें मुख्य कैमरा सेंसर और LED फ्लैश मौजूद हैं। डिवाइस की मजबूती को परखने के लिए पावर बटन को 2.1 लाख बार, चार्जिंग पोर्ट को 10,000 बार, हेडफोन जैक को 5,000 बार और रोलर टेस्ट में 300 बार जांचा गया है। POCO M7 5G सैटिन ब्लैक, मिंट ग्रीन और ओशन ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और इसकी बिक्री मार्च से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
POCO M7 का प्राइस और सेल डिटेल
| वेरिएंट्स | प्राइस (फर्स्ट डे ऑफर) |
| 6GB + 128GB | 9,999 रुपये |
| 8GB + 128GB | 10,999 रुपये |
- POCO M7 5G को एक धमाकेदार कीमत पर लॉन्च किया गया है, जहां पहली दिन की सेल में ग्राहकों को स्पेशल ऑफर मिलेगा।
- 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत सिर्फ ₹9,999, जबकि 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹10,999 रखी गई है। यह ऑफर सिर्फ पहली सेल के लिए वैध होगा, जिससे यह स्मार्टफोन अपने सेगमेंट में एक बेहतरीन डील बन जाता है।
- Poco M7 5G को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन: सैटिन ब्लैक, मिंट ग्रीन और ओशन ब्लू में पेश किया है। वहीं, Poco M7 5G की पहली सेल 7 मार्च को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर होगी।
POCO M7 5G: फुल स्पेसिफिकेशन्स और डिटेल्स
POCO M7 5G एक दमदार और बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जो शानदार परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और आकर्षक डिज़ाइन के साथ आता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट से लैस है और Android 14-आधारित HyperOS पर चलता है। आइए इसके सभी फीचर्स को विस्तार से जानते हैं…
- डिस्प्ले: POCO M7 5G में 6.88-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। इसकी स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,640 x 720 पिक्सल है, और यह 600 निट्स हाई-ब्राइटनेस मोड तथा TUV Rhineland सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
- प्रोसेसर: फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है, जिसे Adreno GPU सपोर्ट करता है।
- मेमोरी: यह स्मार्टफोन 6GB + 128GB और 8GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है, जिसे microSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में 8GB तक वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट मिलता है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: POCO M7 5G Android 14-आधारित HyperOS पर चलता है। कंपनी ने 2 साल के Android अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है।
- कैमरा: फोन में 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस मिलता है। वहीं, फ्रंट में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
- बैटरी: इसमें 5,160mAh बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, कंपनी बॉक्स में 33W का चार्जर दे रही है।
- कनेक्टिविटी: 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
- अन्य फीचर्स: फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP52 रेटिंग, और 150% वॉल्यूम बूस्ट मिलता है।
- डायमेंशन्स और वजन: फोन का साइज 171.88 x 77.80 x 8.22mm है और इसका वजन 205.39 ग्राम है।