8000mAh बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हो सकता है POCO M8 Power 5G फोन, डिटेल्स आई सामने

पोको कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया मोबाइल फोन POCO M8 Power लाने वाली है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी इस स्मार्टफोन से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन HyperOS firmware में इस मोबाइल को जगह मिल गई है। यह लिस्टिंग टिपस्टर कैस्पर द्वारा स्पॉट की गई है जहां मोबाइल मॉडल नंबर के साथ ही इस अपकमिंग फोन का मार्केटिंग नेम भी सामने आ गया है।
POCO M8 Power डिटेल्स
हायपरओएस फर्मवेयर में इस अपकमिंग मोबाइल को 26021PC18I मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस डाटाबेस में स्मार्टफोन का नाम ‘POCO M8 Power’ भी सामने आ गया है। लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स तो सामने नहीं आई है लेकिन लीक में दावा किया गया है कि यह मोबाइल चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 17 5G का ही रिब्रांडिड वर्जन हो सकता है। दरअसल रेडमी नोट 17 को 26021RN18C मॉडल नंबर मिला था जो पोको एम8 पावर से मेल खाता है। गौरतलब है कि पोको एम8 पावर 5जी फोन पहले ही भारतीय सर्टिफिकेशन BIS को पास कर चुका है।
Redmi Note 17 5G in China apparently looks like POCO M8 Power in India. pic.twitter.com/ZrRjXnSbA4
— Kacper Skrzypek 🇵🇱 (@kacskrz) July 14, 2026
POCO M8 Power स्पेसिफिकेशन्स
इंडिया में लॉन्च होने वाली पोको एम8 पावर अगर वाकई में चीन में लॉन्च हुए रेडमी नोट 17 का रिब्रांडिड वर्जन है तो इसमें भी Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। बताते चलें कि यह मोबाइल सीपीयू 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। POCO M8 Power 5G फोन को Xiaomi HyperOS 3 पर लाया जा सकता है और इसमें Adreno GPU दिया जा सकता है।
पोको एम8 पावर को पावर बैकअप के लिए 8000mAh battery से लैस कर इंडियन मार्केट में उतारा जा सकता है। लीक की मानें तो यह मोबाइल अलग-अलग बाजारों में डिफरेंट बैटरी पर लाया जा सकता है और कुछ मार्केट्स में 7,700एमएएच बैटरी भी मिल सकती है। वहीं चार्जिंग के लिए इस 5जी फोन में 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ ही 22.5W Reverse चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
POCO M8 Power 5G फोन को भी रेडमी नोट 17 स्मार्टफोन की ही तरह 7-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लाया जा सकता है। यह भी OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले हो सकती है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। कंपनी इस अपकमिंग 5जी फोन को ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और ग्लास प्रोटेक्शन के साथ पेश कर सकती है।
फोटोग्राफी के लिए पोको एम8 पावर में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं फोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP65 रेटिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। POCO M8 Power 5G इंडिया में लॉन्च कब होगा और इसकी कंफर्म स्पेक्स क्या होगी, इन डिटेल्स के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।