OPPO Reno 16 इंडिया लॉन्च के बाद महंगा हुआ OPPO Reno 14 5G फोन! जानें कितना बढ़ा रेट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/OPPO-reno-14-5g.jpg

OPPO Reno 16 इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह मोबाइल 61,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया है जिसकी सेल 9 जुलाई से शुरू होगी। ओपो रेनो 16 के भारतीय बाजार में आने के बाद अब दो जेनरेशन पुराने OPPO Reno 14 की कीमत में बढ़ोतरी देखी जा रही है। यह मोबाइल 37,999 रुपये में इंडिया में लॉन्च हुआ था लेकिन अब इसे खरीदने के लिए 40 हजार रुपये से भी अधिक खर्च करना पड़ रहा है।

OPPO Reno 16 प्राइस

ओपो रेनो 16 5जी फोन के बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है। यह मोबाइल 37,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। जुलाई 2025 में लॉन्च होने के बाद नवंबर महीने में कंपनी ने इसपर 2,000 रुपये का प्राइस कट जारी किया था जिसके बाद इस वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये तक आ गई थी। लेकिन अब यह मेमोरी वेरिएंट कंपनी वेबसाइट पर 42,999 रुपये में सेल के लिए लिस्ट हुआ है।

वहीं दूसरी ओर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर OPPO Reno 16 5G फोन के इसी मेमोरी वेरिएंट को 44,999 रुपये में बेचा जा रहा है। देखा जाए तो लॉन्च प्राइस की तुलना में जहां यह 7,000 रुपये तक महंगा हो गया है वहीं प्राइस कट के बाद इसकी कीमत में 9 हजार रुपये की तक बढ़ोतरी देखा जा रही है। हालांकि ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर इस फोन के कलर मॉडल्स के अलग-अलग रेट भी देखने को मिल रहे हैं। ऑफिशियल साइट पर आप फोन प्राइस यहां क्लिक कर चेक कर सकते हैं।

OPPO Reno 16 स्पेसिफिकेशन्स

सबसे पहले लुक और डिजाइन की बात करें तो यह मोबाइल मेटल फ्रेम पर लाया गया है जिसमें वेलवेट टेक्स्चर ग्लास बैक पैनल दिया गया है। यह प्रीमियम लुक वाला मोबाइल है जो आज भी इसे ट्रेंड में बनाए रखता है। इस ओपो मोबाइल को IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करता है। बाजार में इसे Forest Green, Pearl White और Mint Green कलर में खरीदा जा सकता है।

OPPO Reno 14 5G फोन में 2760 x 1256 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह फ्लैट सरफेस वाली डिस्प्ले AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1200निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसपर Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन लेयर दी गई है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 15 ओएस आधारित ColorOS 15 के साथ मिलकर काम करता है।

प्रोसेसिंग के लिए ओपो रेनो 14 5जी फोन में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.35गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं मल्टीटास्किंग को स्मूथ और बनाए रखने के लिए इसमें LPDDR5X RAM लगाई गई है। पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो 14 में तगड़ी 6000mAh बैटरी दी गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी मिलता है।

कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए OPPO Reno 14 5G ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल 3.5x Telephoto लेंस और 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह OPPO 5G Phone 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट और बैक दोनों कैमरा से 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

OPPO Reno14 Price
Rs. 40,999
Go To Store
See All Prices
See Full Specs