
स्मार्टफोन मार्केट के लिए साल 2021 बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है। यह साल खासतौर पर 5G फोंस के लिए जाना जाएगा। जो 5जी फोन पिछले साल तक फ्लैगशिप सेग्मेंट में आते थे, वहीं इस साल 5जी कनेक्टिविटी से लैस ये मोबाइल फोन 15,000 रुपये तक के बजट में उपलब्ध होने लगे हैं। अभी तो 2021 के सिर्फ 4 महीने ही गुजरे हैं और मोबाइल मार्केट बड़े बदलावों की साक्षी बन रही है। आने वाले महीने में स्मार्टफोन इंडस्ट्री में अद्भुत तरक्की देखने को मिलेगी। प्रसिद्ध रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट्स ने साल की पहली तिमाही की रिपोर्ट शेयर की है जिसमें Q1 2021 के Top 10 SmartPhones का नाम शेयर किया गया है।
साल 2021 की इस पहली तिमाही में टॉप 10 पॉजिशन पर आए स्मार्टफोंस की लिस्ट में Apple कंपनी ने बाजी मारी है। वहीं आपको जानकार हैरानी होगी कि इन टॉप 10 स्मार्टफोंस की लिस्ट में सिर्फ 3 ही मोबाइल कंपनियों ने अपनी जगह बनाई है। इन ब्रांड्स में एप्पल के साथ चीनी कंपनी Xiaomi और कोरियन कंपनी Samsung ही शामिल हो पाई है। सभी 10 स्मार्टफोन इन तीन कंपनियों के ही हैं और इनमें Vivo, OPPO, POCO, OnePlus और Realme जैसे ब्रांड्स को कोई जगह प्राप्त नहीं हुई है।
10 स्मार्टफोंस की लिस्ट में Apple
वॉल्यूम के आधार पर शेयर की गई इस लिस्ट में पहली चार पॉजिशन Apple कंपनी के मोबाइल फोंस को ही मिली है। इस लिस्ट के अनुसार iPhone 12 Q1 2021 का बेस्ट-सेलिंग फोन रहा है। इसके बाद iPhone 12 Pro Max को दूसरा तथा iPhone 12 Pro को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि ये तीनों आईफोन 5G कनेक्टिविटी से लैस है और 5जी सपोर्ट करने वाले पहले एप्पल फोन हैं। इनके बाद Apple iPhone 11 को टॉप 10 स्मार्टफोंन की सूची में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है, यानी थोड़ा कम महंगा आईफोन लेने वाले लोगों ने इसे खूब पसंद किया है।
10 स्मार्टफोंस की लिस्ट में Xiaomi
Q1 2021 के Top 10 SmartPhones में शाओमी के तीन मोबाइल फोंस को जगह मिली है और इनमें से एक Xiaomi Redmi 9A तो टॉप 5 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोंस की लिस्ट में भी जगह बना पाया है। चार एप्पल आईफोंस के बाद पांचवां फोन शाओमी का ही है। इसके बाद Redmi 9 को इस सूची में छठा स्थान प्राप्त हुआ है तथा कंपनी के Redmi Note 9 डिवाईस ने टॉप 10 में आठवीं पॉजिशन हासिल की है।
10 स्मार्टफोंस की लिस्ट में Samsung
महंगे Apple iPhone और इंडिया के नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बनने वाले Xiaomi को कड़ी टक्कर देने हुए Samsung ने अपने तीन स्मार्टफोंस मॉडल्स के साथ Q1 2021 के Top 10 SmartPhones में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। कंपनी का Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन इस लिस्ट में सातवें स्थान पर आया है। इसी तरह Samsung Galaxy A21S ने नौवें तथा Samsung Galaxy A31 स्मार्टफोन में दसवें स्थान को हासिल किया है। ये टॉप 10 बेस्ट सेलिंग फोन बताते हैं कि इंडियन यूजर्स ने इस मोबाइल फोंस को बीते तीन महीनों में सबसे ज्यादा पसंद किया है।





















