
Realme 10 4G स्मार्टफोन कल ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ है। रियलमी 10 4जी फोन में 90Hz Super AMOLED Display, 8GB+8GB RAM और MediaTek Helio G99 जैसे स्पेसिफिकेशन्स दी गई है। रियलमी 10 4जी लॉन्च के बाद अब कंपनी ने Realme 10 5G फोन की डिटेल्स भी सामने आ गई है। रियलमी 10 5जी आने वाली 17 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है तथा इस रियलमी मोबाइल के बाजार में आने से पहले ही रियलमी 10 5जी की स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस से पर्दा उठा गया है।
Realme 10 5G Specifications
रियलमी 10 5जी के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सर्टिफिकेशन्स साइट टेना व अन्य लीक्स में पता चला है कि यह मोबाइल फोन 1080 x 2408 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.58 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी हो सकती है जो वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल वाली होगी तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।

Realme 10 5G में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक हीलियो 700 चिपसेट दिए जाने का खुलासा टेना लिस्टिंग में हुआ है। पता चला है कि यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 आधारित रियलमी यूआई पर काम करेगा। इस फोन में 8 जीबी तक की रैम मैमोरी दी जाएगी जिसके साथ डायनॉमिक रैम यानी वर्चुअल रैम टेक्नोलॉजी भी मिलेगा। वहीं रियलमी 10 5जीबी फोन 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा जिसके साथ माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी रहेगा।
Realme 10 vs Redmi Note 12 5G स्पेसिफिकेशन्स कंपेरिजन: जानें कौन कितना आगे, कौन कितना पीछे!
फोटोग्राफी के लिए Realme 10 5G में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। सामने आई जानकारी के अनुसार इस कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद रहेगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर तथा एक अन्य लेंस भी दिया जाएगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 10 5जी के फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है।

Realme 10 5G फोन में डुअल सिम, 3.5एमएम जैक सहित अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद रहेंगे। सिक्योरिटी के लिए इस फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है तथा पावर बैकअप के लिए इस रियलमी मोबाइल में 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है। फोन में कौन सी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी होगी यह अभी साफ नहीं हो पाया है। हमें 33वॉट चार्जिंग दिए जाने की उम्मीद है।
Realme 10 5G price
रियलमी 10 5जी फोन को लेकर कहा गया है कि यह मोबाइल दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। लीक के मुताबिक फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है तथा इसकी कीमत 1399 युआन यानी तकरीबन 15,600 रुपये होगी। इसी तरह लीक में कहा गया है कि Realme 10 5G 8 GB RAM + 256 GB storage वेरिएंट 1599 युआन में लॉन्च होगा तथा इंडियन करंसी अनुसार यह प्राइस 17,800 रुपये के करीब होगा।




















