
रियलमी ने भारतीय बाजार में अपनी realme 14 Pro सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इसके तहत रियलमी 14 प्रो और रियलमी 14 प्रो प्लस मोबाइल्स आए हैं। खास बात यह है कि कंपनी इस बार अलग लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन के साथ डिवाइस लेकर आई है। realme 14 Pro 5G मॉडल में ग्राहकों को 256GB तक स्टोरेज, 8GB रैम, 6.77 इंच कर्व डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी, 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा जैसे कई दमदार फीचर्स मिल जाते हैं। आइए, आगे प्रो वैरियंट की खूबियां और कीमत को विस्तार से जानते हैं।
realme 14 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता
रियलमी 14 प्रो स्मार्टफोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में बाजार में लाया गया है जिसके बेस मॉडल 8GB रैम +128 जीबी वैरियंट की कीमत 22,999 रुपये और 8जीबी +256 जीबी मॉडल 24,999 रुपये का है। यह प्राइस 2,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ है। वहीं, डिवाइस की सेल आने वाले 23 जनवरी से दोपहर 12:00 बजे ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट, कंपनी वेबसाइट और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर शुरू होगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो फोन Pearl White, Jaipur Pink और Suede Grey जैसे तीन कलर्स में आता है।

realme 14 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले
Realme 14 Pro में 6.77 इंच का FHD+ कर्व AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। गेमिंग और स्क्रॉलिंग के दौरान। 2392 x 1080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन और 100% DCI-P3 कलर गमट तकनीक है। यह डिस्प्ले 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, इसमें 3840Hz PWM और DC डिमिंग टेक्नोलॉजी है। साथ ही, गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन इसे खरोंच और गिरने से बचाती है।
प्रोसेसर
realme 14 Pro 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ है। ग्राफिक्स के लिए Mali G615 GPU दिया गया है, जो हाई-क्वालिटी गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस देने के काबिल है। यह चिपसेट मिड-रेंज सेगमेंट में बढ़िया साबित हो सकता है।
मेमोरी
Realme 14 Pro दो वेरिएंट्स 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और दूसरा 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वाला है। यही नहीं फोन में 14GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी है। जिसके चलते ये दोनों विकल्प यूजर्स को उनकी रोजमर्रा की जरूरतों और अन्य डाटा के लिए बड़ा स्पेस और स्पीड देते हैं।
कैमरा
Realme 14 Pro में रियर पर 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) का सपोर्ट है। यह कैमरा स्पष्ट और स्टेबल फोटो खींचने में सक्षम है। साथ ही, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। वहीं, फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा है, जो वीडियो कॉलिंग और खूबसूरत सेल्फी के लिए शानदार है। स्मार्टफोन में कई AI-इमेजिंग फीचर्स शामिल होंगे जैसे AI अल्ट्रा क्लैरिटी मोड, बेहतर HDR प्रोसेसिंग के लिए AI हाइपरRAW एल्गोरिदम, AI स्नैप मोड आदि।
बैटरी और चार्जिंग
Realme 14 Pro में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चल सकती है। इसे चार्ज करने के लिए फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है।
कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए Realme 14 Pro 5G और 4G LTE नेटवर्क सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.2, Wi-Fi 6, और डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। बेहतर नेविगेशन और डेटा ट्रांसफर के लिए GPS और USB टाइप-C पोर्ट है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
यह फोन Android 15 पर आधारित Realme UI 6.0 के साथ आता है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम लेटेस्ट फीचर्स और यूजर इंटरफेस प्रदान करता है। Realme UI 6.0 के तहत कस्टमाइजेशन और बेहतर प्रदर्शन के विकल्प भी उपलब्ध हैं।
अन्य फीचर्स
realme 14 Pro 5G स्मार्टफोन 6000mm² 3D VC कूलिंग सिस्टम के साथ आता है, जो लंबे समय तक उपयोग के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करता है। इसकी IP66, IP68, और IP69 रेटिंग इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है। फोन में मिलिट्री-ग्रेड शॉकप्रूफ और ड्रॉप-फ्री रेसिस्टेंस फीचर्स हैं। इसमें Hi-Res ऑडियो सपोर्ट और डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।










