6000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, 12GB रैम, स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 चिप वाला Realme 14 Pro+ चीन में हुआ लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/Realme-14-Pro-plus-with-6000mAh-battery-IP69-rating-12GB-RAM-Snapdragon-7S-Gen-3-chip-launched-in-China.jpg

रियलमी ने अगले हफ्ते ग्लोबली और भारत में लॉन्च से पहले होम मार्केट चीन में अपनी नंबर सीरीज का नया फोन लॉन्च कर दिया है। इसे 14 प्रो सीरीज के तहत Realme 14 Pro Plus नाम से उतारा गया है। इसमें 1.6 मिमी अल्ट्रा-नैरो बेजेल्स के साथ 6.83 इंच 1.5K कर्व्ड OLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 चिपसेट, 12GB रैम जैसे कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं। आइए, आगे आपको Realme 14 Pro+ की सभी खूबियां और कीमत विस्तार से बताते हैं।

Realme 14 Pro Plus के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले

Realme 14 Pro Plus फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट 6.83 इंच का कर्व OLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसके चारों तरफ 1.6mm नैरो बेजेल्स हैं। यह 1500 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करता है।

प्रोसेसिंग

फोन में Snapdragon 7s Gen 3 चिप है कंपनी के अनुसार Realme 14 Pro+ 120 FPS पर नेशनल लेवल के MOBA मोबाइल गेम्स को सपोर्ट करता है और नियंत्रित तापमान के साथ एक स्थिर फ्रेम प्रदान करता है। यह 6000mm² VC कूलिंग चैंबर की बदौलत संभव हुआ है।

कैमरा

Realme 14 Pro+ में रियर पर तीन सेंसर शामिल हैं जिसमें 50MP का Sony IMX896 प्राइमरी, 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो 3x मैग्निफिकेशन और 8MP अल्ट्रावाइड (16mm) हैं। वहीं, सेल्फी लेने और वीडियो कॉलिंग के लिए सामने की तरफ 32MP लेंस लगा है।
यह कैमरा सिस्टम Realme के HYPERIMAGE+ इमेजिंग सिस्टम द्वारा संचालित है। कंपनी द्वारा अपनी वेबसाइट पर शेयर किए गए इमेज सैंपल के आधार पर Realme 14 Pro+ का इमेजिंग सिस्टम अपने पूर्व मॉडल्स की तुलना में एक महत्वपूर्ण अपग्रेड है।

बैटरी और चार्जिंग

मोबाइल को पावर देने के लिए ब्रांड ने 6000mAh बैटरी का इस्तेमाल किया है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के टेस्ट के मुताबिक फोन सिर्फ 24 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। फोन एक बार चार्ज करने पर 16.6 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिल जाता है।

अन्य

Realme 14 Pro Plus में IP68 + IP69 बॉडी की सुरक्षा है। जिसका मतलब है कि यह पानी में सुरक्षित है और यहां तक ​​कि गर्म पानी के जेट से भी बच सकता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 6 (802.11 ax) दोनों 2.4GHz और 5GHz बैंड्स, ब्लूटूथ 5.2, ड्यूल-फ्रीक्वेंसी GPS, USB टाइप-C और NFC सपोर्ट है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

फोन एंड्रॉइड 15-आधारित रियलमी यूआई 6.0 के साथ आता है और इसमें ऐप्पल के डायनेमिक आइलैंड जैसा विज़ुअल फीचर भी है।

Realme 14 Pro+ की कीमत और उपलब्धता

See Full Specs

realme 14 Pro Plus Price
Rs. 29,999
Go To Store
See All Prices