realme 14 Pro Series का कैमरा होगा कमाल, जानें कितने मेगापिक्सल और कैसी पावर वाले होंगे सभी लेंस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/realme-14-pro-plus-camera.jpg

रियलमी 14 प्रो सीरीज इंडिया लॉन्च के लिए तैयार हो रही है। फिलहाल तारीख तो सामने नहीं आई है लेकिन realme 14 Pro और realme 14 Pro+ इसी महीने यानी जनवरी में भारतीय बाजार में उपलब्ध हो सकते हैं। आज कंपनी की ओर से इस सीरीज की कैमरा डिटेल्स शेयर कर दी गई है जो बताती है कि realme 14 Pro Series का कैमरा अपने सेग्मेंट के बेस्ट फोटोग्राफी वाले मोबाइल फोंस में शामिल हो सकता है।

realme 14 Pro Series का कैमरा

रियलमी 14 प्रो सीरीज में दुनिया का पहला Triple Flash Camera system मिलेगा। इसमें AI Ultra Clarity 2.0 और कटिंग-ऐज इमेजिंग टेक्नोलॉजी मिलेगी। यह मोबाइल फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च होगा जिसमें इंडस्ट्री का पहला ट्रिपल-रिफलेक्शन periscope telephoto लेंस मौजूद रहेगा।

यह 1/2″ 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 सेंसर होगा जो OIS तकनीक पर काम करेगा। इसके साथ ही फोन के बैक कैमरा सेटअप में एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX896 सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मौजूद रहेगा।

वहीं सेल्फी खींचने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इस सीरीज में 32MP autofocus front camera दिया गया है। बता दें कि रियलमी 14 प्रो सीरीज के जरिये 3X optical ज़ूम, 6X lossless ज़ूम और 120X super zoom शॉट्स कैप्चर किए जा सकेंगे। realme 14 Pro और realme 14 Pro+ से रात को कम रोशनी में भी शार्प फोटोज़ खींची जा सकेगी।

realme 14 Pro Series कैमरा फीचर्स

realme 14 Pro Series की स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि realme 14 Pro+ स्मार्टफोन में 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी जाएगी। AMOLED पैनल पर बनी quad-curved स्क्रीन होगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट तथा 3840Hz PWM डिमिंट आउटपुट प्रदान करेगी। फोन बेजल्स की थिकनेस सिर्फ 1.6mm बताई जा रही है।

रियलमी 14 प्रो को जहां Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है वहीं रियलमी 14 प्रो+ Dimensity 7300 प्रोसेसर के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है। इन दोनों स्मार्टफोंस में Realme UI 6.0 मिल सकता है। सामने आए लीक के अनुसार ये रियलमी 5जी फोन IP66+IP68+IP69 सर्टिफाइड होंगे।

realme 14 Pro Plus Price
Rs. 29,999
Go To Store
See All Prices
See Full Specs