
रियलमी 15 सीरीज इंडिया में लॉन्च होने के लिए तैयार है। अगले सप्ताह 24 जुलाई को इसे भारतीय बाजार में पेश कर दिया जाएगा। सीरीज के तहत दो 5जी फोन लॉन्च होंगे जिनमें Realme 15 और Realme 15 Pro शामिल रहेंगे। मार्केट में आने से पहले ही इनमें से एक रियलमी 15 प्रो का एमआरपी इंटरनेट पर लीक हो गया है जिसमें 12जीबी रैम वाले रियलमी 5जी फोन का बॉक्स प्राइस सामने आया है।
Realme 15 Pro लॉन्च डेट
रियलमी कंपनी आने वाली 24 जुलाई को इंडिया में एक बड़े लॉन्च ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। इसी ईवेंट के मंच से Realme 15 Pro और Realme 15 5G फोन भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे। रियलमी 15 सीरीज लॉन्च ईवेंट 24 जुलाई की शाम 7 बजे शुरू होगा जिसे कंपनी वेबसाइट सहित ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा। कंपनी ने बता दिया है कि भारत में यह फोन Flowing Silver, Silk Purple और Velvet Green कलर में बिकेगा।

Realme 15 Pro MRP लीक
सामने आए लीक में रियलमी 15 प्रो के 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट की कीमत बताई गई है। यहां स्मार्टफोन का एमआरपी शेयर किया गया है। लीक के मुताबिक इस मॉडल का बॉक्स प्राइस 39,999 रुपये है। गौरतलब है कि MRP यानी मैक्सिमम रिटेल प्राइस हमेशा प्रोडक्ट की अधिकतम कीमत को दर्शाता है। ऐसा ही Realme 15 Pro बॉक्स प्राइस से भी है। MRP और MOP में हमें 3 से 4 हजार का अंतर देखने को मिल सकता है। अगर यहां 39,999 लिखा गया है तो उम्मीद कर सकते हैं कि मार्केट में यह फोन 35,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
Realme 15 Pro स्पेसिफिकेशन्स
प्रोसेसर
रियलमी ने बता दिया है कि यह नया स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.84GHz से लेकर 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। Realme 15 Pro को एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च होगा।
बैटरी
रियलमी 15 प्रो बड़ी बैटरी वाला फोन है। कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि इस स्मार्टफोन को पावरफुल 7,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इसपर 22 घंटे तक यूट्यूब वीडियो चलाई जा सकेगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस रियलमी 5जी फोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी जाएगी।
डिस्प्ले
Realme 15 Pro को कर्व्ड स्क्रीन पर लाया जाएगा। कंपनी ने इसे HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले पर नाम दिया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 2500Hz टच सैपलिंग रेट और 6500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। फोन में AMOLED पैनल पर इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं स्क्रीन सुरक्षा के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मिलेगी। इस फोन की थिकनेस सिर्फ 7.69mm बताई गई है।
कैमरा
रियलमी 15 प्रो ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। कंपनी ने बताया है कि इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 50 मेगापिक्सल Wide एंगल लेंस भी मौजूद रहेगा। इस फोन के कैमरा से 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड की जा सकेगी। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme 15 Pro 5G फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।













