
Realme 15 और Realme 15 Pro इंडिया में लॉन्च हो चुके हैं और अब खबर है कि कंपनी इसी सीरीज में ‘टी’ मॉडल भी लेकर आने वाली है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी इस स्मार्टफोन को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन नए लीक में इस मोबाइल की रियल ईमेज और स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है। आधिकारिक तौर पर तो नहीं लेकिन यह जरूर कंफर्म हो गया है कि Realme 15T इंडिया में लॉन्च होने वाला है। इस फोन में क्या स्पेसिफिकेशन्स मिलेगी, इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
अपकमिंग रियलमी फोन का यह लीक टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा शेयर किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस फोन की सेटिंग्स का स्क्रीनशॉट ट्वीट किया गया है जिसमें मोबाइल सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर की जानकारी मौजूद है और साथ ही डिवाइस नेम Realme 15T लिखा हुआ है। नीचे लगी फोटो में आप फोन की फोटो देख सकते हैं। रियलमी 15टी राउंड ऐज डिजाइन पर बना फोन है जिसमें पंच-होल स्क्रीन दी गई है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रियलमी 15टी 5जी फोन को MediaTek Dimensity 6400 Max प्रोसेसर से लैस बताया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर सीपीयू है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि रियलमी 15 में Dimensity 7300+ प्रोसेसर और रियलमी 15 प्रो Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है।
बैटरी के मामले में Realme 15T 5G फोन सीरीज के अन्य स्मार्टफोंस जैसा ही होगा। इस मोबाइल को भी तगड़ी 7,000mAh battery से लैस किया गया है। गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में चार रियलमी स्मार्टफोन 7,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च हो चुके हैं और अब रियलमी 15टी इसी पावर वाला पांचवां मोबाइल होगा।
फोटोग्राफी के लिए रियलमी 15टी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। Realme 15 Pro में भी 50MP Selfie कैमरा दिया गया है जब्कि Realme 15 में 16MP सेंसर लगा है।

सामने आई फोटो में रियलमी 15टी 8GB RAM + 128GB storage से लैस दिखाया गया है। यह मोबाइल का बेस वेरिएंट हो सकता है और टॉप वेरिएंट में 12GB RAM दी जा सकती है। वहीं लीक में 10GB Virtual RAM दिए जाने की जानकारी भी प्राप्त हुई है। फोटो से खुलासा हुआ है कि यह मोबाइल फोन realme UI 6.0 पर काम करेगा।
लीक की मानें तो इस फोन में 6.5-इंच की FHD+ स्क्रीन दी जाएगी जो AMOLED पैनल पर बनी होगी। डिस्प्ले साईज़ को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह रियलमी का कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला स्मार्टफोन होगा। इससे पहले रियलमी 15 और 15 प्रो दोनों को ही 6.8-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लाया गया था। ऐसे में Realme 15T छोटा साइज का मोबाइल चलाने वाले लोगों को पसंद आ सकता है।
अभी पुख्ता तौर पर तो कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन सामने आई स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए हमारा अनुमान है कि रियलमी 15टी 5जी फोन सीरीज का सबसे सस्ता मोबाइल होगा जिसे 18 हजार से 20 रुपये की शुरुआती कीमत पर बाजार में उतारा जा सकता है। इस फोन में दिया गया प्रोसेसर फोन कॉस्ट कम होने की मुख्य वजह बन सकता है। याद दिला दें कि इससे पहले ब्रांड का realme P3x 5G फोन Dimensity 6400 वर्ज़न पर लाया गया था जिसका स्टार्टिंग प्राइस 13,999 रुपये है।

प्रोसेसर के अलावा Realme 15T 5G फोन में यूजर्स को बड़ी बैटरी मिलेगी। वहीं इस मोबाइल का कैमरा भी सेल्फी शौकिन्स के काम आ सकता है। इसी तरह कॉम्पैक्ट साइज मोबाइल चलाने का शौक रखने वालों को भी रियलमी 15टी पसंद आ सकता है। बेहद जल्द इस मोबाइल की लॉन्च डेट अनाउंस की जा सकती है और मिड बजट सेगमेंट में इसका इंतजार करने में बुराई नहीं है।
इसी प्राइस सेगमेंट में Vivo Y400 Pro, Honor X9c, Infinix GT 30 और Vivo T4R कुछ ऐसे मोबाइल हैं जिन्हें कंसीडर किया जा सकता है। वीवो वाई400 प्रो में 90W चार्जिंग, Dimensity 7300 प्रोसेसर और 4500nits AMOLED स्क्रीन मिलती है। वहीं ऑनर एक्स9सी में तगड़ी 6,600mAh बैटरी और Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट मिलता है। इसी तरह इनफिनिक्स फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट व वीवो टी4आर में Curved AMOLED स्क्रीन दी गई है। ये दोनों फोन Dimensity 7400 प्रोसेसर पर काम करते हैं।













