realme 17 Ultra इंडिया में 200MP कैमरा और 9000mAh बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च, ​टिपस्टर का दावा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/realme-16-pro-plus-features.jpg

रियलमी कंपनी भारत में realme 17 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। टिपस्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए रियलमी 17 अल्ट्रा की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की हैं जिसमें कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी सहित फोन के इंडियन मॉडल नंबर और कलर वेरिएंट्स की डिटेल्स भी शामिल है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी तक रियलमी 17 अल्ट्रा से जुड़ी कोई आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं की गई है लिहाजा टिपस्टर द्वारा शेयर की गई फोन की स्पेक्स को अभी महज एक लीक ही माना जाएगा।

realme 17 Ultra लीक डिटेल्स

टिपस्टर के मुताबिक रियलमी 17 अल्ट्रा का इंडियन मॉडल नंबर RMX5341 रखा जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि इंडिया में अभी तक रियलमी की किसी भी नंबर सीरीज में ‘Ultra’ मॉडल नहीं आया है। लीक के अनुसार realme 17 Ultra 12GB RAM वाला फोन बनकर आ सकता है जिसे 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। अभिषेक यादव की मानें तो यह अपकमिंग रियलमी 5जी फोन भारतीय बाजार में दो कलर मॉडल्स में बिकेगा जिसमें Silver और Red कलर शामिल हो सकते हैं।

realme 17 Ultra में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की बात कही गई है। लीक के अनुसार इस फोन को 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस और एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी शामिल हो सकता है। बताते चलें कि realme 16 Pro और realme 16 Pro+ भी 200MP कैमरा पर लॉन्च हुए थे। टिपस्टर के मुताबिक यह ​रियलमी फोन 120x Zoom की क्षमता से लैस हो सकता है और इसमें 120fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

फोन का डिस्प्ले साइज तो सामने नहीं आया है लेकिन लीक के अनुसार इस मोबाइल में OLED स्क्रीन दी जाएगी जिसपर 1.5K या 2K ​रेजोल्यूशन के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए रियलमी 17 अल्ट्रा में 9000mAh बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। लीक के अनुसार यह रियलमी 5जी फोन Snapdragon प्रोसेसर पर लाया जा सकता है।

जैसा कि हमने पहले ही बताया realme 17 Ultra को लेकर कंपनी की ओर से अभी ​तक कोई भी जानकारी नहीं दी गई है, इसलिए फोन के इंडिया लॉन्च की स्थिति पर फिलहाल कुछ पुख्ता तौर पर कहा नहीं जा सकता है। लेकिन अगर लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स के लिहाज से देखें तो इस मोबाइल के साथ रियलमी 200MP Camera वाले इंडस्ट्री ट्रेंड को फॉलो करने की कोशिश कर सकती है। 17 अल्ट्रा के साथ रियलमी की ब्रांड स्ट्रेटेजी बड़ी बैटरी और हाई मेगापिक्सल कैमरा सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने की हो सकती है। ‘अल्ट्रा’ टाइटल के चलते उम्मीद की जा रही है कि मोबाइल में पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ बेहतर कूलिंग सिस्टम भी लगाया जा सकता है जो हैवी गेमिंग में काम आएगा।

इन दिनों बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस का ट्रेंड चल रहा है। अगर वाकई में रियलमी 17 अल्ट्रा 9,000एमएएच बैटरी और 100वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आता है तो यह मोबाइल उन लोगों को पसंद आ सकता है जो लंबी चलने वाली बैटरी चाहते हैं और फोन को बार-बार चार्ज करने से बचना चाहते हैं। वहीं 200 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर भी फोन से फोटो और वीडियो बनाने का शौक रखने वाले यूजर्स को पसंद आ सकता है। रियलमी की नंबर सीरीज के स्मार्टफोंस का प्राइस अधिकतम 60 हजार रुपये तक की रेंज में रखा गया है। ऐसे में अनुमान है कि realme 17 Ultra की कीमत भी 70 हजार रुपये तक ही देखने को मिल सकती है।

realme 17 Ultra कब तक लॉन्च होगा, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है। लेकिन अगर आप 200MP Camera वाला फोन अभी खरीदना चाहते हैं तो रियलमी के ही 16 Pro और 16 Pro+ के साथ vivo V70 FE, OPPO Reno 15 Pro और Redmi Note 15 Pro Plus जैसे फोन चेक किए जा सकते हैं।