28 अगस्त को लॉन्च होगा रियलमी 2, डुअल कैमरा के साथ मिलेगी नॉच डिसप्ले और 4,230एमएएच की बैटरी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/08/realme-2-box.jpg

रियलमी 2 को लेकर कल ही हमनें एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी जिसमें फोन की अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। वहीं आज ओपो के सब-ब्रांड रियलमी ने फोन की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। रियलमी इंडिया ने मीडिया इन्वाईट भेजते हुए रियलमी 2 के लॉन्च की जानकारी दे दी है। रियलमी 2 स्मार्टफोन आने वाली 28 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा। रियलमी 2 कंपनी द्वारा देश में लॉन्च किया जाने वाला दूसरा स्मार्टफोन होगा जो रियलमी 1 का नेक्स्ट जेनरेशन फोन है।

रियलमी इंडिया रियलमी 2 के डिजाईन की जानकारी तो पहले ही दे चुकी थी। वहीं आज इस बात का भी खुलासा कर दिया है कि कंपनी 28 अगस्त को राजधानी में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से कंपनी रियलमी 2 स्मार्टफोन को देश में आॅफिशियली लॉन्च करेगी। रियलमी 2 की सबसे बड़ी खासियत फोन में मौजूद नॉच डिसप्ले और इसका डुअल रियर कैमरा है जो फोन को रियलमी 1 से एडवांस बनाता है। रियलमी 1 में जहां एक ही बैक कैमरा था वहीं रियलमी 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

91मोबाइल्स ने सूत्रों से कन्फर्म किया है कि रियलमी 2 के बैक पैनल पर मौजूद रियर कैमरा सेटअप में एक कैमरा सेंसर 13-मेगापिक्सल का होगा जब्कि दूसरा कैमरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का होगा जो डेफ्थ सेंसिंग तकनीक से लैस होगा। कैमरा के अलावा फोन का पावर सोर्स यानि इसकी बैटरी की जानकारी भी हमारी टीम के हाथ लगी है। रियलमी 2 स्मार्टफोन में कंपनी द्वारा 4,230एमएएच की बड़ी बैटरी दी जाएगी जो फोन को लंबा बैकअप प्रदान करेगी।

4,000 रुपये सस्ता मिलेगा अब सैमसंग गैलेक्सी ए6+

वहीं कुछ दिनों पहले सामनें आई रियलमी 2 की फोटो से पता चल चुका है कि यह फोन भी रियलमी 1 की ही तरह डायमंड ग्लास डिजाइन में पेश किया जाएगा। फोन की बॉडी ग्लास की है जबकि इसका फ्रेम मैटल का नज़र आया है। रियलमी 1 में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी नहीं था। लेकिन रियलमी 2 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो ओवल शेप में है।

रियलमी से जुड़ी जानकारी मिली है कि कपंनी इस फोन को भी मीड बजट में लाएगी तथा देश में इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम होगी और कंपनी इस फोन को अगस्त के अंत या सितंबर के पहले सप्ताह में सेल के लिए ला सकती है। कपंनी वर्ष 2018-19 में भारतीय बाजार में 3 से 4 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। रियलमी के इन सभी स्मार्टफोंस की कीमत 20,000 रुपये से कम रखी जाएगी। ये फोन 5,000 रुपये से शुरू होकर 20,000 रुपये तक के होंगे। यानि कंपनी लो बजट वाले सस्ते फोन भी लाएगी और ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स वाले मीड बजट फोन भी लॉन्च करेगी।

एक्सक्लूसिव : आईवूमी आईप्रो होगा सबसे सस्ते शैटरप्रूफ स्मार्टफोन में से एक, 5,000 रुपये से भी कम में मिलेगी बेजल लेस डिसप्ले

वहीं फोन को लेकर सामनें आए लीक्स की बात करें तो रियलमी 2 को मीडियाटेक हेलियो पी60 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। कंपनी इसे तीन मॉडल में पेश कर सकती है जैसा कि पिछली बार रियलमी 1 में देखने को मिला था। बहरहाल रियलमी 2 देश में किस कीमत पर लॉन्च होगा और फोन की पहली सेल कब से होगी इसके लिए 28 अगस्त को फोन लॉन्च होने का इंतजार किया जा रहा है।