
रियलमी ने पिछले हफ्ते ही आॅफिशियल ट्वीट करके बता दिया है कि कंपनी अपना नया स्मार्टफोन रियलमी 2 प्रो आने वाली 27 सितंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। रियलमी ने हालांकि सीधे तौर पर फोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन यह पुख्ता है कि कंपनी का आने वाला फोन रियलमी 2 प्रो नाम के साथ ही लॉन्च होगा। रियलमी 2 प्रो से जुड़ी और भी अहम जानकारी देते हुए रियलमी इंडिया ने अब एक वीडियो जारी की है, जिससे फोन की ‘वॉटरड्रॉप डिसप्ले के साथ ही लुक व डिजाईन की जानकारी मिली है।
रियलमी इंडिया की ओर से 1 मिनट 09 सेेकेंड की एक वीडियो जारी की गई है और इस वीडियो में रियलमी 2 प्रो स्मार्टफोन को दिखाया गया है। रियलमी 2 जहां कंपनी का पहला नॉच डिसप्ले वाला फोन था वहीं रियलमी 2 प्रो को रियलमी इंडिया अपने पहले ‘वी’ शेप यानि वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले वाले फोन के रूप में पेश करेगी। फोन का फ्रंट पैनल पूरी तरह से बेजल लेस है डिसप्ले के नीचे की ओर हल्के से बेजल्स मौजूद है।
Here’s to the ones who are limitless & fearless and to the ones who are Proud to be Young!
Reply with a photo and a caption telling us what makes you #ProudToBeYoung and stand a chance to win our limited edition merchandise! Check out the rules here: https://t.co/pRjKvyJ4iw pic.twitter.com/mSnp7PXVfW— Realme (@realmemobiles) September 17, 2018
रियलमी 2 प्रो के बैक पैनल पर रियलमी 2 की ही तरह डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो एलईडी फ्लैश सपोर्ट करता है। रियलमी 2 के बैक पैनल पर जहां ओवल शेप में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं रियलमी 2 प्रो का रियर फिंगरप्रिंट सेंसर राउंड शेप में नज़र आया है। फोन के दाएं पैनल पर जहां पावर बटन मौजूद है वहीं बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर दिया गया है। यूएसबी पोर्ट और स्पीकर फोन के नीचे की ओर दिए गए हैं।
Let’s keep working towards making our country mobile savvy. #ProudToBeYoung @91mobiles pic.twitter.com/rSm4UeEAFC
— Realme (@realmemobiles) September 17, 2018
रियलमी 2 प्रो को लेकर कंपनी ने सीईओ माधव सेठी ने 91मोबाइल्स को बताया है कि रियलमी 2 प्रो को कंपनी 15,000 रुपये से कम कीमत पर ही लॉन्च करेगी। उम्मीद की जा रही है रियलमी 2 प्रो में 6जीबी की रैम मैमोरी दी जा सकती है तथा इस फोन को क्वालकॉम की स्नैपड्रैगन 600 सीरीज के किसी चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन भी बेजल लेस नॉच डिसप्ले वाला होगा और डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा।
11 अक्टूबर को लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो (2018), स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर करेगा रन
रियलमी 2 की कीमत की बात करें तो देश में यह फोन दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। फोन के 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जहां 8,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है वहीं फोन का 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। रियलमी 2 देश में शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध है। रियलमी 2 की फुल स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)





















