Redmi Note 7 Pro को टक्कर देने आया Realme 3 Pro, बड़ी बैटरी और डिसप्ले से लेकर सबकुछ है खास

चाइनीज स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रियलमी ने आज अपना नया स्मार्टफोन Realme 3 Pro भारत में लॉन्च कर दिया है। रियलमी के सीईओ माधव सेठ और कंपनी की ओर से फोन को काफी समय से टीज किया जा रहा था। वहीं, इसके ऑफिशियल लॉन्च होंने से अबतक सामने आई सभी खबरों पर विराम लग गया है। साफ तौर पर Realme 3 Pro को शाओमी के Redmi Note 7 Pro को टक्कर देने के लिए पेश किया गया है। आइए आगे फोन की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी सभी जानकारी जानते हैं।
कीमत और उपलब्धता
Realme 3 Pro को कंपनी ने दो वेरिएंट में भारत में लॉन्च किया है। रियलमी 3 प्रो के एक वेरिएंट में जहां 6जीबी की पावरफुल रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई, जिसकी कीमत 16,999 रुपए। वहीं, दूसरे वेरिएंट में 4जीबी रैम व 64जीबी इंटरनल मैमोरी है, जिसकी कीमत 13,999 रुपए है। यह फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 29 अप्रैल को सेल किया जाएगा।
डिसप्ले व डिजाइन
रियलमी 3 प्रो को कंपनी द्वारा वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर पेश किया गया है, जिसे कंपनी ने ड्यूड्रॉप नॉच का नाम दिया है। वहीं, फोन में 6.3-इंच की स्क्रीन दी गई है जो कि फुलएचडी+ पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट के साथ आती है। इतना ही नहीं फोन के फ्रंट पैनल पर मौजूद नॉच में सेल्फी कैमरा दिया जाएगा तथा डिसप्ले बेहद ही नैरो बेजल्स हैं।
रियलमी 3 प्रो के बैक पैनल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि फोन के बाएं पैनल पर वर्टिकल शेप में प्लेस्ड है। इसके अलावा कैमरा सेटअप के नीचे फ्लैश इतना ही नहीं फोन के बैक पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। वहीं, फोन के नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट व 3.5एमएम जैक है। साथ ही फोन के बाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और दाएं पैनल पर पावर बटन देखने को मिल सकता है।
रैम व स्टोरेज
रियलमी 3 प्रो को कंपनी ने 2 वेरिएंट में लॉन्च किया है। रियलमी 3 प्रो के एक वेरिएंट में 6जीबी की पावरफुल रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तो वहीं, दूसरे वेरिएंट को 4जीबी रैम व 64जीबी इंटरनल मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। रियलमी 3 प्रो के ये दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम व चिपसेट
रियलमी 3 प्रो को कंपनी ने एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया है जो कि कलरओएस 6.0 आधारित है। वहीं, प्रोसेसिंग के लिए इस फोन को आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। आपको बता दें कि यह चिपसेट 10एनएम तकनीक पर बना है जो फोन में बेहद स्मूथ और लैग फ्री प्रोसेस करता है।
फोटोग्राफी
रियलमी 3 प्रो में 25-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो एआई ब्यूटी फिल्टर्स से लैस है। वहीं, फोन के बैक पैनल पर एक कैमरा सेंसर 16-मेगापिक्सल और सेकंडरी कैमरा सेंसर 5-मेगापिक्सल का है। यह कैमरा सेटअप बोका इफेक्ट के साथ ही सुपर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है।
बड़ी बैटरी
रियलमी 3 प्रो को लेकर कंपनी के सीईओ माधव सेठ काफी समय से फोन की बैटरी क्षमता को लेकर टीज कर रहे थे। वहीं, आज फोन के ऑफिशियल लॉन्च होने के बाद इस बात का खुलासा हो गया है कि रियलमी 3 प्रो में 4,045एमएएच की बड़ी बैटरी है।