रेडमी नोट 7 को पछाड़ने आया रियलमी 3 स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे शानदार फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/03/Realme-3-1.jpg

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 7 सीरीज, सैमसंग गैलेक्सी एम 30 और गैलेक्सी ए सीरीज की लॉन्चिंग के बाद अब रियलमी ने अपने स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। रियलमी 3 की लॉन्चिंग के साथ ही इस साल फोन लॉन्च करने की शुरुआत कंपनी ने कर दी है। इसके अलावा कंपनी ने लॉन्च इवेंट में रियलमी 3 प्रो के लॉन्च की घोषणा की है। कंपनी डिवाइस के प्रो वर्जन को अप्रैल में लॉन्च करेगी।

कंपनी लगातार काफी समय से इस स्मार्टफोन को टीज कर रही थी। हाल ही में फ्लिपकार्ट ने इस फोन को टीज किया है, जिससे पहले ही यह साफ हो गया था कि यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध होगा।

कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने रियलमी 3 के साथ एक आइकॉनिक केस भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 599 रुपए है। वहीं, रियलमी 3 के 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 और 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए है। डिवाइस 12 मार्च को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल साइट रियलमी डॉट कॉम पर सेल के लिए आएगा।

अगर बात करें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.2-इंच का डिसप्ले दिया गया है। रिलयमी 3 हैंडसेट 12एनएम मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन मेें अगर बात करें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.2-इंच का डिसप्ले दिया गया है। रिलयमी 3 हैंडसेट 12एनएम मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन मेें 3जीबी/4जीबी रैम और 32जीबी/ 64जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। डिवाइस की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और एक डायमंट कट केस मौजूद है। इसके अलावा रियलमी 3 में ब्लूटूथ वी4.2 सपोर्ट मिलेगा। ​यह फोन कलर ओएस 6 एंडरॉयड 9 पाई आधारित है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 4,230 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में डुअल 4जी वीओएलटीई सिम है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2-मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा में बोके मोड फीचर भी है और कुछ और क्रिएटिव मोड्स भी हैं जैसे मल्टी फ्रेम नॉइस रिडक्शन, हाइब्रिड एचडीआर और एआई सीन रिग्नाइजेशन है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।