लॉन्च हो रहे हैं Realme के पहले क्वॉड रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन Realme 5 और Realme 5 Pro, यहां देखें अपने मोबाइल पर लाईव

Realme कंपनी इंडियन टेक बाजार में अपनी नई पारी की शुरूआत करने जा रही है। कल यानि 20 अगस्त को Realme द्वारा भारत में कंपनी का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए Realme 5 सीरीज़ को पेश किया जाएगा। इस सीरीज़ में Realme 5 के साथ ही Realme 5 Pro स्मार्टफोन लॉन्च होगा। विभिन्न रिपोर्ट्स व लीक्स में इन दोनों ही स्मार्टफोन्स की कई स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुकी है। ये दोनों स्मार्टफोन Realme द्वारा भारत में लॉन्च किए जाने वाले पहले क्वॉड कैमरा फोन होंगे। और इसी वजह से Realme फैन्स के साथ ही स्मार्टफोन यूजर भी Realme 5 सीरीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Realme 5 सीरीज़ को इंडिया में सबसे पहले पेश करना रियलमी के लिए बेहद अहम है। अपने इस बड़े लॉन्च को कंपनी पूरी दुनिया में लाईव दिखाना चाहती है। कंपनी की ओर से Realme 5 सीरीज़ को कंपनी की वेबसाइट के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लाईव दिखाया जाएगा। यदि आप भी घर बैठे Realme 5 व Realme 5 Pro स्मार्टफोन का लॉन्च ईवेंट लाईव देखना चाहते हैं तो आगे हमनें आपके लिए इस लॉन्च ईवेंट का लाईव प्रसारण किया है।
Realme की ओर से यह ईवेंट राजधानी दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है जो दोपहर के 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होग। Realme 5 व Realme 5 Pro का लॉन्च ईवेंट को यदि कंपनी की वेबसाइट पर लाईव देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें। फेसबुक तथा ट्वीटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Realme 5 सीरीज़ के लॉन्च ईवेंट को लाईट देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :
फोन में होगा क्वॉड कैमरा
Realme 5 और Realme 5 Pro ये दोनों ही स्मार्टफोन 64-मेगापिक्सल कैमरा तकनीक से लैस नहीं होंगे। हमें मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों ही स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सेटअप से लैस होंगे। यानि दोनों ही फोन मॉडल में 4 रियर कैमरे दिए जाएंगे। Realme 5 में जहां 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी क्वॉड कैमरा दिया जाएगा वहीं Realme 5 Pro में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी क्वॉड कैमरा दिया जाएगा।
5,000एमएएच की पावर
Realme ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए बताया है कि कंपनी की आगामी सीरीज़ में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी जाएगी। रियलमी ने हालांकि यह साफ नहीं किया है कि यह 5,000एमएएच की बैटरी Realme 5 या Realme 5 Pro दोनों में से किस स्मार्टफोन में होगी। लेकिन हमारा मानना है कि कंपनी सीरीज़ के दोनों ही स्मार्टफोंस को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारेगी। वहीं बड़ी बैटरी के साथ ही Realme 5 Pro में कंपनी की ओर से VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक दी जाएगी।
1 day to go!
Are you charged to welcome the new #realme5series? #JoinTheReal5quad and witness the launch at 12:30 PM, 20th August on https://t.co/reDVoAlOE1
and our official channels.
Know more: https://t.co/IczXkhPFd9 pic.twitter.com/2JK0H6qneu— realme (@realmemobiles) August 19, 2019
शुरूआती कीमत होगी 8,999 रुपये
91मोबाइल्स को जानकारी मिली है कि Realme 5 सीरीज़ के बेस मॉडल को कंपनी की ओर से 8,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि कंपनी की ओर से Realme 3 को भी इसी कीमत पर लॉन्च किया गया था। Realme 5 की ही बात करें तो यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 600 सीरीज़ के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करेगा। इस फोन में एचडी+ रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले दी जाएगी।
यह भी पढ़ें : Realme 5 Pro से पहले 1,000 रुपये सस्ता हुआ Realme 3 Pro, जानें क्या है नया दाम
Realme अपने आने वाले इस स्मार्टफोंस में काफी बदलाव करने वाली है। अभी तक जहां ‘वी’ शेप वाली नॉच पर फोन पेश करती आई है वहीं Realme 5 और Realme 5 Pro में नॉच पहले की अपेक्षा छोटी और ‘यू’ शेप वाली देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि Realme 5 Pro को कंपनी एमोलेड डिसप्ले के साथ लॉन्च करेगी। Realme 5 Pro में सुपर एमोलेड डिसप्ले देखने को मिलेगा। वहीं इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट देखने को मिल सकता है।