5000एमएएच बैटरी और 48एमपी क्वॉड कैमरे के साथ सामने आया Realme 6i, जल्द होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/12/Realme-X2.jpg

Realme इंडिया सीईओ माधव सेठ ने आज ही अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर एक फोटो शेयर करते हुए टीज़ कर दिया है कि कंपनी जल्द ही भारत में अपनी Realme 6 सीरीज़ का विस्तार करने वाली है। माधव ने सलमान खान के साथ एक फोटो शेयर की गई है जो Realme 6 स्मार्टफोन से खींची गई है। इस फोटो से एक ओर जहां यह साफ हो गया है कि कंपनी जल्द ही रियलमी 6 सीरीज़ बाजार में पेश करेगी वहीं दूसरी इसी सीरीज़ का एक डिवाईस Realme 6i अमेरिकी वेबसाइट एफसीसी पर भी लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग में फोन की फोटो के साथ ही Realme 6i की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है।

ऐसा होगा डिजाईन

Realme 6i को एफसीसी पर RMX2040 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में शेयर हुई फोटो से पता चला है कि यह फोन बेजल लेस डिजाईन पर पेश किया जाएगा जिसके उपरी हिस्से पर नॉच मौजूद रहेगी। इसी के साथ Realme 6i के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा दिया जाएगा जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित रहेगा। इस कैमरा सेटअप के दाईं ओर फ्लैश लाईट लगी होगी।

Realme 6i के बैक पैनल पर बीच में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इसी तरह Realme 6i के दाएं पैनल पर जहां पावर बटन दिया जाएगा वहीं बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ सिम स्लॉट मौजूद रहेगा। फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया जाएगा जिसके साईड में 3.5एमएम जैक तथा स्पीकर ग्रिल लगी होगी। लिस्टिंग में पता चला है कि रियलमी 6आई का डायमेंशन 164.4 x 75.x 9.0एमएम का होगा तथा फोन का वज़न 195ग्राम का होगा।

ये होगी स्पेसिफिकेशन्स

Realme 6i की एफसीसी लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि यह स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इस कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। कैमरा सेग्मेंट के साथ ही एफसीसी में पता चला है कि Realme 6i स्मार्टफोन को 5,000एमएएच की बड़ी और पावरफुल बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा। बड़ी बैटरी के साथ ही यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से भी लैस होगा। वहीं सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद रहेगा।

Realme 6

सामने आई फोटो में Realme 6 का वॉटरमार्क दिया गया है। फोटो में नीचे की ओर Realme का लोगो लगा हुआ है जिसके साथ ’64MP AI Quad Camera’ लिखा हुआ है। इसे मार्क से यह भी साफ हो गया है कि रियलमी 6 स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरे से लैस होगा और फोन के रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा। Realme 6 का रियर कैमरा सेटअप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट तकनीक से लैस होगा। सलमान खान की इस फोटो में नीचे की ओर Shot on Realme 6 भी छपा हुआ है।

लीक्स के अनुसार रियलमी का यह आगामी स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 से लैस होगा जो रियलमी वन यूआई के साथ लॉन्च होगा। Realme 6 में प्रोसेसिंग के लिए MediaTek MT6785T चिपसेट दिए जाने का खुलासा हुआ है। यह चिपसेट बाजार में मीडियाटेक हेलियो जी90 नाम के साथ पेश होगा। वहीं वाई-फाई अलायंस के अनुसार रियलमी 6 में 2.4गीगाहर्ट्ज़ और 5गीगाहर्ट्ज़ का वाई-फाई बैंड देखने को मिलेगा।