Realme A1 का रिटेल बॉक्स हुआ लीक, लो बजट सेग्मेंट में जल्द हो सकता है लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/07/Realme-A1-Box.jpg

Realme इंडिया में अपना पहला पॉप-अप कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी आने वाली 15 जुलाई को एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से रियलमी का फ्लैगशिप फोन Realme X भारतीय बाजार में दस्तक देगा। Realme X के इंडिया लॉन्च से पहले ही कंपनी के एक अन्य स्मार्टफोन की जानकारी लीक के जरिये सामने आई है। रियलमी का यह स्मार्टफोन Realme A1 बताया गया है तथा लीक में फोन के बॉक्स की फोटो भी शेयर की गई है।

Realme A1 से जुड़ा यह नया लीक स्लैशलीक ने शेयर किया है। लीक में Realme A1 के रिटेल बॉक्स की फोटो को शेयर किया गया है जिससे यह पता चला है कि कंपनी रियलमी ए1 के निर्माण में लगी है जो काफी हद तक पूरा हो चुका है। यह स्मार्टफोन जल्द ही कंपनी द्वारा घोषित किया जा सकता है। शेयर की गई फोटो की बात करें तो इसमें फोन बॉक्स पर A1 लैटर छपा है जिसके नीचे Realme लिखा गया है। खास बात यह है कि इस फोटो को Realme A1 फोन से ही क्लिक किया गया है, क्योकि फोटो के नीचले बाएं कोने पर ‘Shot On Realme A1’ लिखा हुआ है।

Realme A1

Realme A1 के रिटेल बॉक्स की फोटो के अलावा लीक में फोन की किसी स्पे​सिफिकेशन्स का जिक्र नहीं किया गया है। वहीं पहले सामने आए लीक्स की मानें तो इस फोन को रेग्यूलर नॉच डिजाईन पर पेश किया जाएगा। Realme A1 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है जिनमें 2जीबी रैम और 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। वहीं इस फोन को मीडियाटेक हेलियो पी70 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है।

लीक्स के अनुसार Realme A1 में डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। वहीं लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इस डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 4,200एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

Realme X

अगर बात करें 15 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होने वाले Realme X की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.53-इंच फुल एचडी+ एज-टू-एज ऐमोलेड डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 एसओसी है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, रियर पर डुअल कैमरा है। इसमें एक सेंसर 48-मेगापिक्सल का और दूसरा डेप्थ सेंसर 5-मेगापिक्सल का है।

Realme X इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में एआई हाइपरबूस्ट टेक्नोलॉजी दी गई है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,765एमएएच की बैटरी VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 के साथ आती है। फोन कलरओएस पर कार्य करता है जो एंड्रॉइड 9 पाई पर बेस्ड है। उम्मीद है कि इंडिया में यह स्मार्टफोन 18,000 रुपये तक की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।