कम कीमत वाला Realme C21 स्मार्टफोन 5 मार्च को हो रहा है लॉन्च, इसमें है 4जीबी रैम और 5000एमएएच बैटरी

Realme लो बजट में एक और नया स्मार्टफोन लाने को तैयार है। कंपनी ने घोषणा कर दी है कि आने वाली 5 मार्च को नया रियलमी स्मार्टफोन Realme C21 टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा। रियलमी सी21 इस दिन मलेशिया में लॉन्च होगा जो बाद में भारत समेत अन्य बाजारों में भी सेल के लिए उपलब्ध होगा। Realme C21 एक एंट्री लेवल डिवाईस होगा जो 5,000एमएएच बैटरी, 13एमपी ट्रिपल रियर कैमरा और मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च होगा।
Realme C21 के लॉन्च की जानकारी कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये दी है। इंटरनेट पर पोस्ट करते हुए कंपनी ने एक ओर जहां यह बताया है कि रियलमी सी21 5 मार्च को लॉन्च होगा वहीं साथ ही इस फोन में मौजूद कई स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा कर दिया है। फोन की कीमत की जानकारी तो अभी नहीं मिली है लेकिन यह एक लो बजट डिवाईस होगा जिसका मूल्य भारतीय करंसी अनुसार 10,000 रुपये तक की रेंज में सेट किया जाएगा।
Realme C21
रियलमी सी21 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी द्वारा शेयर की गई फोटोज़ से पता चला है कि यह फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस होंगे वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन है तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। यह भी पढ़ें : 18 जीबी रैम वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन 10 मार्च को होगा लॉन्च, साथ में होगी 6,000एमएएच बैटरी
इसी तरह रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी दाईं ओर चौकोर शेप में स्थित है। रियलमी सी21 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। रियर पैनल पर ही नीचे की ओर स्पीकर मौजूद है जिसके साथ Realme की ब्रांडिंग लगी हुई है। फोन का बैक पैनल डायमंड कट डिजाईन पर बना है तथा प्राप्त जानकारी अनुसार यह फोन Black और Blue कलर में लॉन्च होगा।
Realme C21 को लेकर बताया गया है कि यह फोन 720 X 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.52 इंच की एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। एंडरॉयड आधारित इस फोन में प्रोसेसिंग के लिए आक्टाकोर मीडियाटेक का हीलियो जी35 चिपसेट देखने को मिलेगा। मलेशिया में रियलमी सी21 को 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। यह भी पढ़ें : POCO F3 होगा ब्रांड का पहला 5G फोन, इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ इंडिया में होगा लॉन्च
फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी21 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का दिया जाएगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है। Realme C21 एक रियलमी डुअल सिम फोन होगा जिसमें दो सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल साथ में किया जा सकेगा। यह फोन 3.5एमएम जैक भी सपोर्ट करेगा।