
रियलमी ने कुछ समय पहले ही अपने Realme C51 स्मार्टफोन को कम कीमत में ग्लोबल तौर पर पेश किया है। वहीं, अब कंपनी ने मोबाइल के इंडिया लॉन्च का ऐलान कर दिया है। हालांकि फिलहाल डेट सामने नहीं आई है, लेकिन जल्द ही इसकी लॉन्चिंग संभव है। खास बात यह होगी कि इस डिवाइस में आईफोन में मिलने वाला डायनेमिक आइसलैंड स्क्रीन नजर आएगा। चलिए आगे नए टीजर और स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल जानते हैं।
Realme C51 इंडिया लॉन्च टीजर
कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आज Realme C51 का नया टीजर पोस्ट किया है। जिसमें चैंपियन इज कमिंग लिखा हुआ है। आप पोस्ट मे देख सकते हैं कि मोबाइल में आईफोन में मिलने वाला नॉच स्क्रीन नजर आ रहा है।
Buckle up as the newest champion is coming soon in town! #ChampionIsComing #StayTuned
Know more: https://t.co/iMvs0OycoG pic.twitter.com/rReU4tbCMw
— realme (@realmeIndia) August 25, 2023
Realme C51 की कीमत (संभावित)
Realme C51 स्मार्टफोन ग्लोबल तौर पर पेश किया जा चुका है, जिसके चलते इसकी कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि ताइवान में स्मार्टफोन के बेस मॉडल की कीमत करीब 10,430 रुपये रुपए रखी गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह भारत में 15,000 रुपये के अंदर पेश हो सकता है।
Realme C51 के स्पेसिफिकेशंस (ग्लोबल)
- डिस्प्ले: Realme C51 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच का एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 1600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिल जाता है।
- प्रोसेसर: इस डिवाइस में मालि-G57 जीपीयू के साथ यूनिसोक टी612 ऑक्टा-कोर 12एनएम प्रोसेसर लगाया गया है।
- स्टोरेज: डिवाइस में 4GB LPDDR4X रैम + 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसके साथ स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी लगा है जिसकी मदद से 2टीबी स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश के साथ मिलता है। इसमें 50एमपी प्राइमरी और एक डेप्थ लेंस लगा है। वहीं, सेल्फी के 8एमपी कैमरा दिया गया है।
- बैटरी: डिवाइस में 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
- ओएस: डिवाइस रियलमी यूआई टी एडिशन के साथ एंडरॉयड 13 पर बेस्ड है।अन्य फीचर्स: मोबाइल में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।












