6500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस Realme GT 7 Pro चीन में लॉन्च, जानें फुल डिटेल्स

Join Us icon

Snapdragon 8 Elite के लॉन्च के बाद लगातार इस चिपसेट वाले स्मार्टफोंस लॉन्च हो रहे हैं इसी कड़ी में रियलमी ने अपना धाकड़ स्मार्टफोन Realme GT 7 Pro होम मार्केट चीन में उतार दिया है। यह 6500mAh बैटरी, 6000निट्स पीक ब्राइटनेस वाले शानदार डिस्प्ले, 1टीबी तक स्टोरेज, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जैसे कई फीचर्स के साथ आया है। आइए, आगे आपको मोबाइल की कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से बताते हैं।

Realme GT 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस (चीन)

  • डिस्प्ले: Realme GT 7 Pro में 6.78-इंच का 8T LTPO Samsung Eco2 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर Dolby Vision, HDR10+ सपोर्ट, 6000निट्स तक HDR ब्राइटनेस, 120 प्रतिशत DCI-P2 कलर गेमट, 450 PPI, 2000निट्स ग्लोबल मैक्सिमम ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट की पेशकश की गई है। वहीं, सेल्फी कैमरा के लिए पंच-होल कटआउट डिजाइन है।
  • प्रोसेसर: Realme GT 7 Pro फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ है। जिसे ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो GPU के साथ जोड़ा गया है।
  • रैम और स्टोरेज: रियलमी के इस तगड़े फोन में 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज शामिल है।

realme-gt-7-pro-launched-in-china-price-specifications

  • कैमरा: Realme GT 7 Pro में OIS और LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा है। जिसमें 50MP का IMX906 प्राइमरी कैमरा, 50MP का IMX882 पेरिस्कोप लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का लेंस है।
  • बैटरी: Realme GT 7 Pro में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन नेगेटिव इलेक्ट्रोड बैटरी दी गई है।
  • ओएस: यह मोबाइल एंड्राइड 15 आधारित OriginOS कस्टम स्किन पर काम करता है।
  • अन्य: हैंडसेट में सुरक्षा के लिए अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP69+IP68 रेटिंग, हाई-रेज ऑडियो, OReality ऑडियो, X-एक्सिस लीनियर मोटर और डुअल VC हीट डिसिपेशन तकनीक है।
  • कनेक्टिविटी: Realme GT 7 Pro 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, GPS, NFC और चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट के साथ आता है।

Realme GT 7 Pro की कीमत (चीन)

रियलमी जीटी 7 प्रो मार्स ऑरेंज, स्टार ट्रेल टाइटेनियम और वाइट जैसे तीन रंगों में लॉन्च हुआ है। इसकी कीमत आगे दी गई है:

  • 12GB + 256GB मॉडल -3699 युआन लगभग 43,800 रुपये
  • 16GB+256GB मॉडल- 3899 युआन लगभग 46,200 रुपये
  • 12GB+512GB ऑप्शन- 3999 युआन करीब 47,300 रुपये
  • 16GB+512GB मॉडल – 4299 युआन तकरीबन 50,900 रुपये
  • 16GB+1TB वैरियंट – 4799 युआन करीब 46,200 रुपये

आखिर में आपको बताते चलें कि आज ही Realme GT 7 Pro की इंडिया लॉन्च डेट भी कंफर्म हुई है। आप इस लिंक पर जाकर जानकारी देख सकते हैं।



Best Competitors

iQOO 13 5G Rs. 56,990
95%
OnePlus 13 Rs. 57,998
95%
realme GT 7 Rs. 36,999
94%
OnePlus 13R Rs. 42,999
87%
See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here