6,500mAh बैटरी वाला Realme GT 7 Pro Racing Edition 13 फरवरी को होगा लॉन्च

Join Us icon

realme GT 7 Pro इंडिया का पहला स्मार्टफोन है जो Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आया था। ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह मोबाइल 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। जीटी7 प्रो के बाद अब कंपनी इसी फोन का Realme GT 7 Pro Racing Edition लेकर आ रही है जो 13 फरवरी को चीन में लॉन्च होगा। रियलमी जीटी 7 प्रो रेसिंग एडिशन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Realme GT 7 Pro Racing Edition

रियलमी जीटी 7 प्रो रेसिंग एडिशन 13 फरवरी को पेश होगा। इस मोबाइल को चाइना में लॉन्च किया जाएगा जो इसी महीने वहां सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। फिलहाल पुष्टि तो नहीं हुई लेकिन हमारा अनुमान है कि शायद रियलमी कंपनी इस स्पेशल एडिशन को इंडियन मार्केट में पेश नहीं करेगी। चर्चा है कि यह मोबाइल भारतीय बाजार में उपलब्ध Realme GT 7 Pro का हल्का वर्ज़न होगा जिसकी कीमत भी कम रहेगी।

यह स्नेपड्रैगन 8 एलिट वाला सबसे सस्ता फोन भी बन सकता है। वहीं लीक्स की मानें तो इस फोन को 6,500mAh battery के साथ लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ मोबाइल में 120W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिल सकती है।

Realme GT 7 Pro प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

प्राइस : रियलमी जीटी7 प्रो की कीमत 59,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं फोन का बड़ा 16जीबी रैम व 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट 65,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसे Mars Orange और Galaxy Grey कलर में परचेज किया जा सकता है।

डिस्प्ले : इसमें 2780 x 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5k स्क्रीन दी गई है। यह quad-curved डिस्प्ले है जो Eco OLED Plus टेक्नोलॉजी तथा 8T LTPO पैनल पर बनी है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 6500nits पिक ब्राइटनेस और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

प्रोसेसर : रियलमी जीटी 7 प्रो Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स और Orion CPU आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स द्वारा की गई टेस्टिंग में यह 27 लाख से भी ज्यादा का AnTuTu Score अचीव कर चुका है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस फोन में HyperImage+ कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP IMX906 OIS मेन लेंस, 50MP Periscope Portrait IMX882 सेंसर और 8MP Ultra-Wide एंगल लेंस मिलता है। वहीं फ्रंट पैनल पर 16MP Selfie Camera मिलता है।

बैटरी : Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन इंडिया में 5,800mAh सिलिकॉन-कार्बन एनोड बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 120W Ultra Charge तकनीक दी गई है।

Best Competitors

iQOO 13 5G Rs. 56,990
95%
OnePlus 13 Rs. 57,998
95%
realme GT 7 Rs. 36,999
94%
OnePlus 13R Rs. 42,999
87%
See All Competitors
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here