स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट वाला भारत का पहला फोन बन सकता है Realme GT 7 Pro, जानें लॉन्च टाइमलाइन

Join Us icon

रियलमी ने बीते दो दिन पहले ही कंफर्म किया है कि इस महीने के अंत में चीन में Realme GT 7 Pro का लॉन्च होगा। हालांकि अभी पेश होने की तारीख आना बाकि है इससे पहले इंडिया में इसके आने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह भारत में पहला स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट वाला फोन बनेगा। आइए, आगे लॉन्च टाइमलाइन और मोबाइल की संभावित खूबियों को विस्तार से जानते हैं।

Realme GT 7 Pro इंडिया लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)

  • स्मार्टप्रिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, टिपस्टर योगेश बरार ने खुलासा किया है कि Realme GT 7 Pro भारत का पहला फोन होगा जो स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस रखा जाएगा।
  • टिपस्टर के मुताबिक यह डिवाइस भारत में नवंबर के मिड तक लॉन्च किया जा सकता है।
  • स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट को लेकर बता दें कि यह इसी महीने लॉन्च होने वाला है। यह मोबाइल प्रोसेसर अब तक का सबसे तेज होने की उम्मीद है।

Realme GT 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: अब तक आई रिपोर्ट्स के अनुसार Realme GT 7 Pro में 6.78 इंच का कस्टम-मेड Samsung एमोलेड पैनल मिल सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट हो सकता है। यह ब्रांड का पहला फोन होगा जिसमें अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया जा सकता है।
  • चिपसेट: स्मार्टफोन में क्वालकॉम का सबसे तेज अपकमिंग स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिल सकता है।
  • स्टोरेज और रैम: रियलमी इस फ्लैगशिप फोन में 16 जीबी तक LPDDR5x रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज दे सकता है।

  • कैमरा: Realme GT 7 Pro फ्लैगशिप मोबाइल में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इसके बैक पैनल में OIS सपोर्ट से लैस 50 मेगापिक्सल LYT-700 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल LYT-600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलने की संभावना है।
  • बैटरी और चार्जिंग: यह डिवाइस 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,500mAh की बड़ी बैटरी वाला रखा जा सकता है।
  • अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में मेटल मिडिल फ्रेम, IP68/69-रेटेड चेसिस और Realme UI 6-आधारित एंड्राइड 15 OS शामिल हैं।

Realme GT 7 Pro कीमत (संभावित)

रियलमी जीटी7 प्रो इंडिया का सबसे किफायती स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट वाला स्मार्टफोन भी हो सकता है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 55,000 से 60,000 रुपये बताई गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here