5000 रुपये की छूट से साथ शुरू हुई realme GT 8 Pro की सेल, 12GB और 16GB RAM दोनों पर मिलेगा ऑफर

रियलमी का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर वाला पहला मोबाइल realme GT 8 Pro आज से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। यह कंपनी द्वारा लाया गया अभी तक का सबसे ज्यादा पावरफुल और एडवांस मोबाइल फोन है। अपने फैंस के लिए रियलमी ने फोन पर सीधे 5,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर पेश कर दिया है जिसके तहत जीटी 8 प्रो 67,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। realme GT 8 Pro पर मिल रही डील की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
रियलमी जीटी 8 प्रो की सेल 25 नवंबर की दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। यह मोबाइल दो मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। फोन के 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 72,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था जिसकी कीमत 72,999 रुपये है। लेकिन डील के तहत मिल रहे 5,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद इसे 67,999 रुपये में परचेज करने का मौका मिल रहा है।
16GB RAM वाला realme GT 8 Pro 512GB मेमोरी सपोर्ट करता है। यह वेरिएंट 78,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। अब 5,000 रुपये की छूट के बाद इसे 73,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। जीटी 8 प्रो यह डिस्कांउट बैंक ऑफर के तहत दिया जा रहा है जिसका फायदा ICICI, HDFC और SBI बैंक कस्टमर्स को मिलेगा। 5 हजार ऑफ के साथ ही फोन पर 6 महीने की ईएमआई और स्पेशल रियलमी गिफ्ट भी मिलेगा।
रियलमी जीटी 8 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.79-इंच की QHD+ BOE Q10 Flexible AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 144Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, HDR सपोर्ट, 100% DCI-P3 कलर गामुट और 2000निट्स तक की HBM ब्राइटनेस मिल जाती है। यह स्क्रीन 1.07 बिलियन कलर्स, 508ppi पिक्सल डेन्सिटी और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन वाली है।
realme GT 8 Pro स्मार्टफोन क्वालकॉम के 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बने Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर काम करता है जो 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 39,32,397 आ चुका है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 840 GPU लगाया गया है। यह मोबाइल LPDDR5X RAM और UFS 4.1 Storage तकनीक पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए रियलमी जीटी 8 प्रो में Ricoh GR-tuned ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony IMX906 OIS मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 200MP टेलीफोटो लेंस लगा है। यह मोबाइल 120x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए realme GT 8 Pro में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
पावर बैकअप के लिए रियलमी जीटी 8 प्रो को 7,000mAh बैटरी से लैस किया गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह स्मार्टफोन 50W wireless फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है। बताते चलें कि यह रियलमी 5जी फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स वाला है जो इसे डस्ट और लिक्विड प्रोटेक्शन प्रदान करती है।
पावरफुल स्नेपड्रैगन चिपसेट के साथ ही इस फोन में GT BOOST 3.0 टेक्नोलॉजी भी दी गई है जिसके चलते BGMI और Genshin Impact को एक साथ खेला जा सकेगा और दोनों में ही हाई फ्रेम रेट मिलेगी। इस फोन में HyperVision AI Chip भी दी गई है जो AI बेस्ड ऑप्टिमाइजेशन और विजुअल परफॉर्मेंस को बेहतर व स्मूद बनाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि रियलमी जीटी 8 प्रो का एनटूटू स्कोर OnePlus 15 और OPPO Find X9 सहित Vivo X300 Pro से भी अधिक आया है।