Realme GT Neo 2 5G फोन 13 अक्टूबर को हो रहा है इंडिया में लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स के दम देगा Samsung को टक्कर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/10/Realme-GT-Neo-2-5G-India-Launch.jpg

Realme GT Neo 2 5G Phone पिछले महीने ही टेक मार्केट में लॉन्च हुआ था। 12GB RAM, Qualcomm Snapdragon 870 SoC, 64MP Camera और 65W fast charging तकनीक से लैस यह फोन स्टाईलिश लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। चीन लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद रियलमी इंडिया सीईओ ने घोषणा कर दी थी कि रियलमी जीटी नियो2 5जी जल्द ही भारतीय बाजार में भी लाया जाएगा। वहीं आप कंपनी ने ऑफिशियल कर दिया है कि Realme GT Neo2 5G Phone 13 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च होगा।

Realme India ने मीडिया इन्वाईट भेजते हुए इस फोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने बताया है कि यह रियलमी फोन आने वाली 13 अक्टूबर को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। इस दिन दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर रियलमी अपने लॉन्च ईवेंट का आयोजन करेगी जिसे ऑनलाईन तरीके से प्रसारित किया जाएगा। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के साथ ही रियलमी इंडिया के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रियलमी जीटी नियो2 5जी के लॉन्च को लाईव देखा जा सकेगा।

Realme GT Neo2 5G India Price

कल ही इस नए रियलमी मोबाइल से जुड़ा एक लीक सामने आया है जिसमें बताया गया है कि Realme GT Neo2 5G फोन इंडिया में उसी कीमत पर लॉन्च किया जाएगा जिस कीमत पर कंपनी ने Realme X7 Max को लॉन्च किया था। ऐसे में रियलमी एक्स7 मैक्स के प्राइस की बात करें तो इस फोन का 8 GB RAM + 128 GB storage वेरिएंट 26,999 रुपये में लॉन्च हुआ था तथा फोन के 12 GB RAM + 256 GB storage वेरिएंट को 29,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था। अगर लीक में थोड़ी बहुत भी सच्चाई मिलती है तो रियलमी जीटी नियो2 5जी फोन की कीमत 25,000 रुपये से अधिक रहेगी। यह भी पढ़ें : दिवाली से पहले ही धमाका करने की तैयारी में Motorola , ला रही है नया स्मार्टफोन कंपनी ने किया ट्वीट

Realme GT Neo2 5G specifications

रियलमी जीटी नियो2 को 6.62 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह सैमसंग ई4 डिसप्ले है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। एंडरॉयड 11 आधारित रियलमी यूआई 2.0 के साथ यह फोन 3.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले कोरयो 585 कोर प्रोसेसर तथा क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट पर रन करता है।

Realme GT Neo2 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके अलावा रियर कैमरा सेटअप में 120डिग्री एफओवी वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह रियलमी मोबाइल 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।