8000mAh से बड़ी बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है realme Neo 8

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/Realme-Neo7-Turbo-launched-in-china-price-specs.jpg

realme GT 8 Pro इंडिया में लॉन्च हो गया है जिसकी कीमत 72,999 रुपये से शुरू होती है। इस फ्लैगशिप फोन को बाजार में लाने के बाद अब कंपनी का फोकस अपकमिंग ‘रियलमी नियो 8‘ सीरीज पर है। चर्चा है कि इस सीरीज के तहत realme Neo 8, Neo 8x, Neo 8 SE और Neo 8 Turbo मॉडल लाए जा सकते हैं। इन्हीं में से एक सीरीज के बेस मॉडल रियलमी नियो 8 की स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर लीक हो गई है जिसमें मोबाइल प्रोसेसर, बैटरी, स्क्रीन और कैमरा डिटेल्स सामने आई है।

रियलमी नियो 8 की जानकारी स्मार्टपिकाचू नाम के टिप्स्टर द्वारा माइक्रोब्लागिंग साइट वेइबो पर शेयर की गई है। लीक के अनुसार यह मोबाइल ब्रांड के सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस में शामिल हो सकता है। टिपस्टर के मुताबिक realme Neo 8 में 8,000mAh+ battery दी जा सकती है। फिलहाल सटीक कैपेसिटी तो सामने नहीं आई है लेकिन इतना जरूर माना जा सकता है कि नियो 8 8000एमएएच से बड़ी बैटरी वाला रियलमी फोन बन सकता है।

लीक के अनुसार रियलमी नियो 8 को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसे Snapdragon 8 Elite Gen 5 का छोटा वर्ज़न कहा जा सकता है जो मिड रेंज प्रीमियम सेगमेंट वाले स्मार्टफोंस को पावरफुल परफॉर्मेंस प्रदान करेगा। उम्मीद कर सकते हैं कि स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 की क्लॉक स्पीड 4.0GHz के आस-पास देखने को मिल सकती है।

realme Neo 8 5G फोन मैटल फ्रेम पर पेश किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह OLED पैनल पर बनी फ्लैट डिस्प्ले हो सकती है जिसपर 144हर्ट्ज़ अडेप्टिव रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। लीक की मानें तो यह अपकमिंग रियलमी फोन अल्ट्रासोनिक फिंगर​प्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस होगा।

realme Neo7x 5G

फोटोग्राफी के लिए रियलमी नियो 8 को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। बताते चलें कि रियलमी नियो 7 डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च हुआ था और इसमें 50MP Sony IMX882 मेन सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल था। यह मोबाइल 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर सपोर्ट करता है।

realme Neo 8 series को लेकर अभी कंपनी की ओर से कोई ​आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यह सीरीज सबसे पहले चाइना में ही लॉन्च होगी जो बाद में अन्य मार्केट्स में उतारी जाएगी। गौरतलब है कि ​रियलमी नियो 7 पिछले साल 27 नवंबर 2024 को चीन में पेश हुआ था। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले कुछ दिनों में रियलमी नियो 8 पर से भी पर्दा उठाया जा सकता है।

realme GT 8 Pro की बात करें तो यह भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इसके 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का रेट 72,999 रुपये और 16GB RAM + 512GB Storage का प्राइस 78,999 रुपये है। शुरुआती सेल में यह मोबाइल 5,000 रुपये के बैंक डिस्कांउट ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। रियलमी जीटी 8 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप (यहां क्लिक) कर पढ़ सकते हैं।