6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ ग्लोबल मार्केट में आया लो बजट स्मार्टफोन Realme Note 70T

Realme Note 70T फोन को लेकर बीते कई दिनों से लीक्स सामने आ रहे थे। वहीं अब यह मोबाइल ब्रांड की पौलेंड की रिटेलर वेबसाइट पर फुल डिटेल्स के साथ लिस्ट कर दिया गया है। कंपनी ने हालांकि अभी इस नए रियलमी नोट फोन की कीमत पर से पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन रिटेलर साइट के जरिये इसकी फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आ गई है। रियलमी नोट 70टी की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Realme Note 70T स्पेसिफिकेशन्स
- UNISOC T7250 Chipset
- 4GB RAM + 256GB Storage
- 6.74″ HD+ 90Hz Display
- 50MP Dual Rear Camera
- 5MP Front Camera
- 15W 6,000mAh Battery
परफॉर्मेंस
रियलमी नोट 70टी स्मार्टफोन को रिटेलर साइट पर एंड्रॉयड 15 के साथ लिस्ट किया गया है जिसके साथ OneUI 5.0 मौजूद है। प्रोसेसिंग के लिए इस रियलमी मोबाइल में यूनिसोक का 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना टी7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
मेमोरी
पौलेंड में इस नए रियलमी नोट फोन को 4जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन में डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी भी जरूर दी गई होगी लेकिन यह कितनी जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है, इसकी डिटेल अभी साफ नहीं हो पाई है। विदेश में यह फोन 128जीबी स्टोरेज और 256जीबी स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
डिस्प्ले
Realme Note 70T स्मार्टफोन को 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर पेश किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली एलसीडी स्क्रीन है जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट सहित 563निट्स ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसपर Panda Glass MN228 की लेयर चढाई गई है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए रियलमी नोट 70टी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर पल्स लाइट से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 13 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी नोट फोन 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए Realme Note 70T को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस किया गया है। कंपनी प्रोमोशनल के अनुसार एक बार फुल चार्ज के बाद यह फोन 2 दिन तक काम कर सकता है। वहीं फोन बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
इंडिया में Realme Note सीरीज की मौजूदगी
रियलमी ने अपनी ‘नोट सीरीज’ को भारत में ऑफिशियली लॉन्च नहीं किया है। जो Realme Note फोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होते हैं उन्हें इंडिया में Realme Narzo नाम के साथ लाया जाता है। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि ये मॉडल पूरी तरह से कॉपी किए जाते हैं। इंडियन मोबाइल यूजर्स की डिमांड और मार्केट ट्रेंड को देखते हुए कंपनी इनकी स्पेसिफिकेशन्स कुछ बदलाव भी कर देती है।
उदाहरण के तौर पर ग्लोबली लॉन्च हुआ Realme Note 60x भारत में Narzo N61 के तौर पर लाया गया था। इसी तरह Note 60 को Narzo N63 का रिब्रांडिड वर्ज़न माना जा सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जो स्मार्टफोन Realme Note 70T नाम के साथ पौलेंड में सामने आया है, वही स्मार्टफोन मॉडल कल इंडिया में realme Narzo 80 Lite 4G नाम के साथ लॉन्च किया गया है। इस लेटेस्ट नारज़ो फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
realme Narzo 80 Lite 4G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स
4GB+64GB मेमोरी वेरिएंट का रेट 7,299 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 8,299 रुपये है। रियलमी नोट 70टी की ही तरह यह स्मार्टफोन UNISOC T7250 चिपसेट पर काम करता है। इंडिया में इसे 6जीबी रैम पर भी लॉन्च किया गया है जिसके साथ 12GB Dynamic RAM मिलती है।
Narzo 80 Lite 4G फोन में Note 70T के जैसी 6.74-इंच एचडी+ 90हर्ट्ज़ एलसीडी स्क्रीन दी गई है। भारत में यह फोन 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा पर लॉन्च हुआ है जब्कि पौलेंड में नोट 70टी 50MP कैमरा सपोर्ट करता है। दोनों का सेल्फी सेंसर एक समान है। इंडिया में रियलमी नारज़ो 80 लाइट 4जी फोन 6,300mAh Battery पर लॉन्च हुआ है। ग्लोबल मार्केट में रियलमी नोट 70टी 6,000एमएएच बैटरी पर लाया गया है।
realme Narzo 80 Lite 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स
लगे हाथ पाठकों को रियलमी नारज़ो 80 लाइट 5जी मॉडल की डिटेल्स बताएं तो यह सस्ता 5जी फोन 10,499 रुपये का है जिसमें 4जीबी रैम + 128जीबी मेमोरी मिलती है। वहीं 6जीबी+128जीबी का रेट 11,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन 2.4GHz क्लॉक स्पीड वाले मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है जिसके साथ Mali G57 MC2 GPU मौजूद है।
realme Narzo 80 Lite 5G फोन में 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ एलसीडी स्क्रीन दी गई है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 625निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। इस मोबाइल में यूजर्स को 9 5G Bands दिए गए हैं। पावर बैकअप के लिए यह फोन 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,000mAh Battery सपोर्ट करता है।