
Realme P-सीरीज में फिलहाल Realme P1, P1 Speed, P1 Pro और P2 Pro शामिल हैं। पिछले महीने हमने एक्सक्लूसिव तौर पर सीरीज के एक नए मॉडल Realme P3 Ultra के बारे में कुछ अहम जानकारियां दी थीं। वहीं, अब 91मोबाइल्स आपके लिए इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से सीरीज के Realme P3 Pro के भारत में लॉन्च की टाइमलाइन, मॉडल नंबर और मेमोरी ऑप्शन लेकर आया है। आइए, नए P-सीरीज फोन के बारे में आगे डिटेल्स जानते हैं।
Realme P3 Pro इंडिया लॉन्च डिटेल्स
- सूत्रों ने बताया कि Realme P3 Pro का मॉडल नंबर RMX5032 होगा।
- जैसा कि नाम से पता चलता है कि Realme P3 Pro पिछले साल के Realme P2 Pro के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होगा।
- हैंडसेट को भारत में फरवरी के तीसरे सप्ताह में लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन अभी सटीक लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
- हमें यह भी पता चला है कि Realme P3 Pro कम से कम 12GB रैम और 256GB स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध होगा। जबकि Realme P2 Pro तीन कॉन्फिग्रेशन 8GB/128GB, 12GB/256GB और 12GB/512GB में आता है।
फिलहाल हम Realme P3 Pro के बारे में यही सब जानते हैं। हैंडसेट को पिछले महीने BIS सर्टिफिकेशन पर इसी मॉडल नंबर (RMX5032) के साथ देखा गया था। जिससे भारत में इसके जल्द ही लॉन्च होने का संकेत मिला था।
Realme P3 Pro के अलावा Realme P3 Ultra पर भी काम चल रहा है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह लाइनअप में एक महंगा वैरियंट हो सकता है। अल्ट्रा मॉडल के भारत में थोड़ा पहले यानी जनवरी के अंत में आने की उम्मीद है। घोषणा का टीजर 16 जनवरी को Realme 14 Pro सीरीज के लॉन्च के तुरंत बाद आ सकता है।
Realme P3 Ultra में ग्लॉसी बैक पैनल डिजाइन हो सकता है और यह कम से कम एक शेड ग्रे में उपलब्ध होने की उम्मीद है। हैंडसेट में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज विकल्प मिलने की बात सामने आई है।













